- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
नई दिल्ली, 05 अक्टूबर 2026: सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने खुदरा ऋण उत्पाद पर विशेष लाभों की एक श्रृंखला पेश करते हुए अपने त्योहार खुदरा ऋण अभियान – ‘पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’ – सपनों का उत्सव, जीवन का उत्सव के शुभारंभ की घोषणा की है।
इस अभियान का उद्देश्य ग्राहकों की त्योहारी आकांक्षाओं को आसानी से पूरा करना है। इसके अंतर्गत आवास ऋण, कार ऋण, मॉर्गेज ऋण, व्यक्तिगत ऋण तथा अन्य खुदरा ऋण उत्पादों पर आकर्षक लाभ उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
‘पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’ के अंतर्गत मुख्य ऑफ़र:
अभियान अवधि के दौरान ग्राहक निम्नलिखित विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं:
• आवास ऋण
o अग्रिम /प्रसंस्करण /दस्तावेजीकरण शुल्क पर पूर्ण छूट।
o आवास ऋण पर 5 बीपीएस की छूट।
o पात्र आवास ऋण टेकओवर मामलों में टेकओवर शुल्कों पर पूर्ण छूट।
• कार ऋण
o अग्रिम/ दस्तावेजीकरण शुल्क पर पूरी छूट।
• मॉर्गेज ऋण
o मौजूदा पीएनबी आवास ऋण उधारकर्ताओं के लिए टॉप-अप ऋण सहित बंधक ऋणों पर 10 आधार अंक (बीपीएस) की रियायत।
• संपत्ति पर ऋण (माई प्रॉपर्टी)
o लागू नियमों एवं शर्तों के अधीन, जीएसटी को छोड़कर ₹15,000 तक के एनईसी/विधिक एवं मूल्यांकन शुल्क का वहन पीएनबी द्वारा किया जाएगा।
• आवास ऋण टेकओवर
o ₹25 लाख और उससे अधिक के पात्र आवास ऋण टेकओवर मामलों में, जीएसटी को छोड़कर ₹15,000 तक के एनईसी/विधिक एवं मूल्यांकन शुल्क का वहन पीएनबी द्वारा किया जाएगा।
शुभारंभ पर वक्तव्य देते हुए, श्री सुबोध कुमार, महाप्रबंधक, पीएनबी ने कहा, “त्योहारों का मौसम वह समय होता है जब आकांक्षाएं योजनाओं में और योजनाएं नई शुरुआतों में बदल जाती हैं। ‘पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज़ 2026’ के माध्यम से हम आकर्षक लाभों के साथ खुदरा ऋण समाधानों की एक व्यापक श्रृंखला प्रस्तुत कर रहे हैं, ताकि हमारे ग्राहक अपना घर खरीदने, वाहन लेने, व्यक्तिगत वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने अथवा अपनी संपत्तियों के मूल्य का उपयोग करने के सपनों को साकार कर सकें। पीएनबी में हमारा प्रयास वित्तीय सेवाओं तक पहुंच को और सरल, अधिक सुविधाजनक तथा ग्राहक-केंद्रित बनाना है।”
यह त्योहारी अभियान ऐसे समय में शुरू किया गया है जब आवास, ऑटोमोबाइल और व्यक्तिगत वित्त जैसी प्रमुख श्रेणियों में उपभोक्ता मांग सामान्यतः बढ़ जाती है। ‘पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज़ 2026’ के माध्यम से बैंक ग्राहकों को अधिक सुविधा और मूल्य प्रदान करते हुए उन्हें त्योहारों के मौसम में अपने महत्वपूर्ण जीवन लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम बनाने का लक्ष्य रखता है।
अधिक जानकारी के लिए, ग्राहक बैंक की वेबसाइट www.pnb.bank.in पर विजिट कर सकते अथवा टोल-फ्री नंबर 1800-1800 एवं 1800-2021 पर संपर्क कर सकते हैं।


