- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
देश के पॉपुलर सिंगर्स ने स्पेशल डिजिटल प्रेस मीट में स्टारप्लस की सीरीज ‘नाम रह जाएंगे’ पर की बात
दिवंगल लता मंगेशकर भारत की एक सच्ची आइकन और लेजेन्ड है, जिन्होंने ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ के रूप में अपनी मजबूत जगह बनाई है। उनकी आवाज हर भारतीय के दिलों और दिमागों में एक खास जगह रखती है और ऐसे में स्टारप्लस उनकी यादों को और शानदार संगीत के उनके सफल को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अब म्यूजिक इंडस्ट्री एकजुट होकर स्टार प्लस की सीरीज नाम रह जाएगा के लिए लेडेंड्री लता मंगेशकर का जश्न मनाने जा रही हैं। ऐसे में ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ को दी जाने वाली इस खास श्रद्धांजलि के लिए एक-दो नहीं बल्कि कुल अठारह जाने माने गायक एक साथ उनकी विरासत को और उनकी अनगिनत यादों को जो उन्होंने हमारे लिए संजोने के लिए बनाई हैं, का अपने अंदजा में सम्मान करते नजर आएंगे।
इस भव्य श्रद्धांजलि में प्यारेलाल जी, सोनू निगम, अरिजीत सिंह, शंकर महादेवन, नितिन मुकेश, नीति मोहन, अलका याज्ञनिक, साधना सरगम, उदित नारायण, शान, कुमार शानू, अमित कुमार, जतिन पंडित, जावेद अली, ऐश्वर्या मजूमदार, स्नेहा पंत, पलक मुच्छल और अन्वेषा मंच पर साथ मिलकर लता मंगेशकर के सबसे प्रतिष्ठित गीत गाकर श्रद्धांजलि देंगे।
इसके आज स्टारप्लस ने एक स्पेशल डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जहां सोनू निगम, शान, साधना सरगम, जावेद अली, जतिन पंडित, नितिन मुकेश, ऐश्वर्या, अन्वेषा और स्नेहा पंत सहित कुछ लोकप्रिय गायकों ने राष्ट्रीय मीडिया को संबोधित किया।
यहां मौजूद जावेद अली कहते हैं, “लता दीदी ने जो कुछ भी हमें प्रसाद के रूप में दिया, मैं उसे एक आशीर्वाद मानता हूं। मैंने और म्यूजिक इंडस्ट्री के सभी लोगों ने उनसे बहुत कुछ सीखा है। हर कोई जो संगीत से प्यार करता है, लता मंगेशकरजी से प्यार करता है और मैं उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”
वहीं साधना सरगम कहती हैं, “ऐसा लगता है जैसे मेरे लिए जीवन का चक्र पूरा हो गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने मुझे ‘लता मंगेशकर पुरस्कार’ से सम्मानित किया और अब मैं भारत से अब तक आए सबसे महान गायक को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए यहां हूं।
नितिन मुकेश का कहना हैं, “लता मंगेशकर जी के साथ मेरी जीवन भर की यादें हैं और उनसे बहुत प्यार मिला। वह मेरे पिता को मेरे पैदा होने से पहले से जानती थी। मैंने उनके साथ सफर किया है, उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनकी आवाज हमेशा भगवान का दिव्य आशीर्वाद रहेगी और ‘नाम रह जाएगा’ का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। संगीत लता मंगेशकर के साथ शुरू होता है और उनके साथ खत्म होता है और क्योंकि संगीत अमर है इसलिए वह भी”
गजेंद्र सिंह द्वारा परिकल्पित और निर्देशित, साईंबाबा स्टूडियोज ‘नाम रह जाएगा’ उस परम आवाज को श्रद्धांजलि देने के लिए तैयार है, जिसने हमें महान लता मंगेशकर की भावनाओं और आशा से भर दिया है। इस 8 एपिसोड वाली एक घंटे की सीरीज को 1 मई, 2022 को सिर्फ स्टारप्लस पर हर रविवार को शाम 7 बजे से दिखाया जाने वाला है।


