- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारत में ‘खान-पान मिलावट की सच्चाई को उजागर करती फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार प्रोमो हुआ रिलीज
ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज़ के सहयोग से बनी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार और सोचने पर मजबूर कर देने वाला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही यह फिल्म आज देश के करोड़ों लोगों को प्रभावित करने वाले एक गंभीर लेकिन अक्सर नजरअंदाज किए जाने वाले मुद्दे, खाद्य मिलावट पर प्रकाश डालती है। गंभीर विषय पर आधारित इस फिल्म में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
गौरतलब है कि फिल्म का यह प्रभावशाली प्रोमो हमारे घरों तक पहुंचने वाले खाने की गुणवत्ता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। रासायनिक पदार्थों से तैयार की गई सब्जियों और फलों से लेकर दूषित डेयरी उत्पादों और मिलावटी खाद्य सामग्री तक, ‘द इंडिया स्टोरी’ दिखाती है कि कैसे मुनाफे की दौड़ में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। दमदार विजुअल्स और प्रभावशाली कहानी के जरिए फिल्म यह उजागर करती है कि खाद्य मिलावट किस तरह गंभीर बीमारियों, लंबे समय तक रहने वाली स्वास्थ्य समस्याओं और यहां तक कि मौतों का कारण बन सकती है।
एक सामाजिक रूप से प्रासंगिक और मजबूत विषय पर आधारित यह फिल्म केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और लोगों के बीच जरूरी बातचीत शुरू करने का प्रयास भी करती है। हाल ही में रिलीज़ किया गया यह प्रोमो दर्शकों को ऐसी कहानी की झलक देता है, जो असहज सच्चाइयों को सामने लाती है, व्यवस्था पर सवाल उठाती है और लोगों को यह सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर वे रोज क्या खा रहे हैं?
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े के दमदार अभिनय से सजी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक चेतावनी है, जो समाज को प्रभावित कर रहे इस बढ़ते संकट पर रोशनी डालती है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश देने का वादा भी करती है, जिससे दर्शक जागरूक और सतर्क रह सकें।
फिल्म के सह-निर्माता स्वाति विनायक सैंदाने, अनीता जाधव, विनायक सैदानी, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी हैं। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर निशांत भगवत, संगीतकार मंगेश धाकड़े, गीतकार शकील आज़मी, एडिटर आशीष म्हात्रे, और साउंड डिजाइनर अनमोल भावे हैं। ‘द इंडिया स्टोरी’ हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज होगी।
यह ज़ी स्टूडियोज़ की वर्ल्डवाइड रिलीज़ होगी।


