- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रभास सिर्फ पैन-इंडिया स्टार नहीं, बल्कि एक ग्लोबल स्टार हैं। पढ़े यहाँ!
प्रभास उन अभिनेताओं में से एक हैं जो अपनी मेहनत और समर्पण के साथ हर किरदार में जान फूंकना जानते हैं। सुपरस्टार का फैनबेस चारों ओर फैला हुआ है, जिसकी कोई सीमा नहीं है। यही वजह है कि प्रभास की लोकप्रियता अब पैन-इंडिया से लेकर पैन-वर्ल्ड तक हो गई है और इसका श्रेय उन दमदार प्रोजेक्ट्स को जाता है जिसके साथ अभिनेता दर्शकों का मनोरंजन करते आये है।
दो भाग की महाकाव्य फिल्म बाहुबली को 2016 में भारत में रिलीज़ किया गया था जिसके बाद इसे सीमाओं के पार जापान, चीन, इंडोनेशिया, लंदन और हाल ही में रूसी टेलीविजन पर रिलीज़ किया गया है। फिल्म को दुनिया के लगभग हर हिस्से में दर्शकों का प्यार मिल रहा है।
वही, प्रभास की एक अन्य फिल्म साहो को जनवरी में जापान में रिलीज़ किया गया था जिसने एक बार फिर प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। प्रभास हमेशा चुप्पी में कड़ी मेहनत करने और अपनी फिल्म की सफलता को शोर मचाने में विश्वास करते है।
प्रभास हमेशा निर्देशकों के पसंदीदा रहे हैं क्योंकि उन्होंने हमेशा अपनी फिल्मों में दमदार परफॉर्मेंस दी है और उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता के साथ-साथ अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफ़ल रही है। वह अक्सर खुद के लिए एक बेंचमार्क स्थापित करते आये है और स्वयं खुद के लिए कॉम्पिटिशन है।
अभिनेता एक प्रेमी से ले कर एक बागी और अन्य विभिन्न किरदार में फिट होना बखूबी जानते है। निस्संदेह, प्रभास के समर्पण और कड़ी मेहनत ने उन्हें पैन-वर्ल्ड स्टार बना दिया है जो सभी सीमाओं से परे है।
उनके किरदारों की लोकप्रियता को देखते हुए, हाल ही में प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर ने भी अपनी बेटी के साथ प्रसिद्ध बाहुबली डायलॉग पर एक वीडियो रीक्रिएट किया था। इस वीडियो को बेहद पसंद किया गया है जिसे देखने बाद फैंस का उत्साह अपने चरम पर था। यह सब यही दर्शाता है कि कैसे सालों बाद भी, फिल्म दर्शकों के जहन में आज भी तरोताजा है।
अभिनेता वर्तमान में प्रभास की 20वीं फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और निर्देशक नाग-अश्विन के साथ प्रभास की अगली फिल्म पहली पैन-वर्ल्ड रिलीज़ होगी।


