- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लॉकडाउन के खुलने पर अभिनेत्री सीरत कपूर ने दी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया
देश की बिखरी हुई अर्थव्यवस्था को सँभालने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन में कुछ नियमो का पालन करते हुए 8 तारीख से खुले लॉकडाउन को आज 3 दिन हो चुके है। सभी अपनी पुरानी लाइफ में आने के लिए प्रयासों में लगे हुए है।
लोग अपने घर या ऑफिस जाते समय यात्रा के दौरान एक दूसरे से दूरिया बनाये रखने का प्रयास कर रहे है। क्योंकि यह बीमारी संक्रमित स्थान व इंसान को छूने से मुँह ,नाक और आंख के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकती है।
भारत में COVID – 19 2.50 लाख से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके है। इस जोखिम भरी स्थिति के बारे में साउथ की अभिनेत्री सीरत कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
बॉलीवुड में फिल्म ‘रॉकस्टार’ से कोरिओग्राफर के रूप में अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सीरत कपूर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है। वे नागार्जुन, रवितेजा जैसे बड़े बड़े टॉलीवुड स्टार्स के साथ काम कर चुकी है।
अनलॉक 5.0 के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीरत ने कहा “सरकारी अधिकारियों द्वारा दिए गए नियमो पालन करते हुए covid -19 के कारण लगे लॉकडाउन में छूट दी गई है, इन नियमो को ध्यान में रखने का निवेदन है। हमारा अनुशासन और जिम्मेदारी ही आगे आने वाले परिणामो पर निर्भर करेगी। हमें अपने प्रयासों में डटे रहना चाहिए”। ”
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सीरत कपूर ने बॉलीवुड से अपनी शुरुआत के बाद, टॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। जहाँ उन्होंने टाइगर्स (2015), कोलंबस (2015), राजू गारी गाधी 2 (2017), ओक्का कशनम (2017) और टच चेसि चुडू (2018) जैसी कई हिट तेलुगु फिल्मों में काम किया है।
अब उन्हें बहुत जल्द फिल्म “कृष्णा एंड हिज़ लीला” और “मां विनता गाधा विनुमा” में देखा जाएगा। दोनों ही फिल्मों का पोस्ट प्रोडक्शन पूरा हो चुका है। और मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने का विचार किया जा रहा है।


