- Raju Khan Reveals the Challenges Behind Filming Lagaan’s Iconic Song ‘Ghanan Ghanan’
- Dhurandhar the revenge, raw and undekha, streams on netflix india today!
- शीना चौहान ने मुंबई इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में इंडस्ट्री की अहम बातचीत का नेतृत्व किया
- Sheena Chohan Leads Key Industry Conversations at Mumbai International Film Festival
- मानव रचना में आयोजित MoSPI-AICTE के स्टैटाथॉन 2025–26 ग्रैंड फिनाले में पांच टीमों को मिला ₹1 लाख का पुरस्कार
शहर में भी खुली शराब दुकानें, खरीदारों की उमड़ी भीड़
इंदौर. कोरोनावायरस के चलते बंद की गईं शराब दुकानें धीरे-धीरे खुलती जा रही हैं। पहले शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों की 29 दुकानों को खोला गया था। वहीं, गुरुवार को शहर में स्थित देशी और विदेशी मदिरा की 33 दुकानों को और खोल दिया गया।
शराब की दुकानें खुलने से वहां ग्राहकों की भीड़ देखी गई। इससे कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ।शहर के हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों को फिलहाल बंद ही रखा गया है।
जानकारी के अनुसार स्कीम-54, लसूड़िया गोदाम, भमोरी, रोशन सिंह भंडारी मार्ग, निरंजनपुर, चंद्रगुप्त चौराहा, एमआर-10, पलासिया, बड़ी ग्वालटोली, बंगाली चौराहा, आनंद बाजार, कंचनबाग, पलासिया, जीपीओ, बंगाली चौराहा, मूसाखेड़ी, अभिलाषानगर, नौलखा, पीपल्यापाला, द्वारकापुरी, नई सब्जी मंडी, रेती मंडी, माणिकबाग, राजेन्द्र नगर, बिजलपुर, अंजनी नगर, सिरपुर तालाब, पंचशील नगर, स्कीम-51 आदि दुकानें खुल गई हैं।


