- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
इंदौर में 50 नए पॉजीटिव मरीज मिले, एक मौत
इंदौर. शहर में नए कोरोना पॉजीटिव मरीजों के मिलने सिलसिला जारी है. 50 नए पॉजीटिव मिलने के बाद कुल मरीजों का संख्या 3972 हो गई. एक मौत के साथ मृतकों की संख्या 164 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1982 सैम्पल जांचे गये थे. इसमें 1920 निगेटिव और 50 पॉजीटिव निकले. इसके साथ कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 3972 हो गया. वहीं एक मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 164 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 55633 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 3972 संक्रमित निकले. इनमें से 164 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 55 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 2673 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1135 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 64 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4109 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.



