- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
प्रसूता महिला को डायल-100 ने पहुँचाया अस्पताल
इंदौर. महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं था. इसके लिए जब डायल 100 से मदद मांगी गई. मामले की गंभीरता को समझते हुए डॉयल 100 के स्टाफ ने महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाया.
राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में जिला इंदौर के थाना क्षिप्रा के अंतर्गत द्वारकाधाम कॉलोनी से कॉलर अशोक यादव द्वारा सूचना दी गई कि उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हो रही है, महिला की हालत गम्भीर है उसे अस्पताल ले जाने का अन्य कोई साधन नहीं है.
सूचना की गंभीरता को देखते हुये राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम इंदौर एवं थाना क्षिप्रा को सूचित करते हुये थाना क्षिप्रा के क्षेत्र में तैनात डायल-100 एफ़आरव्ही को सूचना का विवरण देकर रवाना किया.
डायल-100 के स्टाफ आरक्षक महेश जर्सोनिया, आरक्षक दीपक पटेल एवं पायलेट राज कुमार द्वारा मौके पर पहुँचकर प्रसूता एवं उसके परिजनों को डायल-100 वाहन से ले जाकर शासकीय अस्पताल क्षिप्रा में भर्ती कराया.
डायल-100 एफआरव्ही स्टाफ से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना क्षिप्रा के अंतर्गत द्वारकाधाम कॉलोनी के अशोक यादव की 22 वर्षीय पत्नी अंतिम यादव को प्रसव पीड़ा होने पर उसे अस्पताल ले जाने का कोई साधन उपलब्ध नहीं होने पर उसके द्वारा डायल-100 को कॉल कर पुलिस से सहायता माँगी गई. डायल-100 के इस मानवीय कार्य के लिए महिला के परिजनों द्वारा डायल-100 सेवा का आभार व्यक्त किया गया है.


