- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
अवैध हथियार की खरीद फरोख्त में चार गिरफ्तार
क्राईम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही, 37 हथियार जब्त
इंदौर. क्राइम ब्रांच ने दो अवैध हथियार बनाने और दो सप्लाई करने वाले कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 27 अवैध देसी पिस्टल औप 10 अवैध देसी कट्टे सहित कुल 37 अवैध हथियार व 10 जिन्दा कारतूस बरामद किए गे. आरोपी पूर्व में अवैध हथियार की खरीद फरोख्त में भी जेल जा चुके हैं, वर्ष 2020 में लगातार अवैध हथियार में क्राईम ब्राचं की 3 बड़ी कार्यवाही में कुल 106 अवैध हथियार जब्त.
क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिगनूर जिला खरगोन का रहने वाला एक व्यक्ति मंगल सिंह पिता रतन सिंह सिकलीगर (30) निवासी भिकनगांव जिला खरगोन अवैध हथियारों की डिलीवरी देने इंदौर आ रहा है. सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने अन्नपूर्णा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दशहरा मैदान सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास अन्नपूर्णा से घेराबंदी कर आरोपी मंगल सिंह सिकलीगर को पकड़ा. आरोपी की तलाशी करने पर थेले से 4 देसी पिस्टल, दो 12बोर देसी कट्टे और 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए.
आरोपी मंगल सिंह से पूछताछ में पता चला कि आरोपी इंदौर में अन्य ग्राहकों को अवैध हथियार सप्लाई करने आया है. आरोपी मंगल पिता रतन सिंह का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है. आरोपी की निशानदेही पर एक अन्य आरोपी दिनेश पिता चंदर सिंह वास्कले (23) निवासी भिकनगांव जिला खरगोन को घेराबंदी कर पकड़ा. इसके कब्जे से 8 देसी पिस्टल, 3 देसी कट्टे मय 03 जिन्दा करतूस मिले. यह पार्टियों को सिकलीगर से मिलाने और सप्लाई का काम करता है. इसके लिए वह कमिशन लेता है. आरोपी का आपराधिक रिकार्ड भी है.
आरोपी मंगल सिंह से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद खरगोन जिले के सिकलीगर मोनु उर्फ अमरजीत पिता गुलजार सिंह डांगी सरदार (25)निवासी खरगोन को थाना एरोड्रम के साथ संयुक्त कार्पवाई में बोहरा कालोनी ब्रिज के पास सुपर कॉरिडोर से पकड़ा. इसके कब्जे से 8 देसी पिस्टल, 3 देसी कट्टे और 3 कारतूस मिले. आरोपी मोनु अवैध हथियार बेचने के अपराध में पहले भी जेल जा चुका है.
सप्लाई करने वालों को भी पकड़ा
आरोपी सिकलीगर से पूछताछ में पता चला कि आरोपी एक अन्य व्यक्ति विकास पिता ज्ञान सिंह बडोले (21) निवासी खरगोन को अवैध हथियार की डिलीवरी देने इंदौर आया था. आरोपी सिकलीगर की निशानदेही पर आरोपी विकास को थाना एरोड्रम के साथ संयुक्त कार्यवाही में पकड़ा. इसके कब्जे से 7 देसी पिस्टल, 2 देसी कट्टे मय 2 जिन्दा राउण्ड के पकड़ा.
आरोपी विकास सिकलीगर के साथ मिलकर अवैध हथियार की सप्लाई इंदौर व आसपास के क्षेत्र में काफी लंबे समय से कर रहा था. आरोपी विकास सिकलीगरों के डेरों में जाकर सिकलीगरों द्वारा लिये गये आर्डर पर बनाये गये अवैध हथियारों की सप्लाई करता है. आरोपी अधिक मुनाफा कमाने के लिये हथियारों की डिलीवरी देने अन्य जिलों व राज्यों में भी जाया करता है. आरोपी विकास थाना भिकनगांव से मारपीट के मामले में जेल जा चुका है।


