- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अलमारी में छिपा मिला चार साल से फरार भूमाफिया
क्राइम ब्रांच और बाणगंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर. तीस हजार के इनामी भूमाफिया हैप्पी धवन उर्फ जितेन्द्र धवन को क्राईम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पर थाना बाणगंगा में कालंदी गोल्ड सिटी कालोनी के संबंध में 6 अपराधिक मामले दर्ज है. वह 4 वर्षो से फरार था. लॉक डाउन में चोरी छुपे आकर घर पर ही रह रहा था. संरक्षण देने के संबंध में भाई को भी आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने जब घर पर दबिश दी तो आरोपी कमरे की अलमारी में छिपा हुआ मिला.
जानकारी के अनुसार थाना बाणगंगा के विभिन्न प्रकाणों में आरोपी हैप्पी धवन उर्फ जितेन्द्र पिता सूरज धवन (48) निवासी मनीष पुरी कालोनी चार वर्षों से फरार था. उसकी गिरफ्तारी पर 30000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर के सूचना मिली कि आरोपी हैप्पी धवन विगत दो माह से अपने घर पर ही भाई लक्की उर्फ राजीव धवन निवासी मनीष पुरी इन्दौर के साथ चोरी छुपे रह रहा है.
इस पर क्राईम ब्रांच और बाणगंगा पुलिस ने संयुक्त रुप से आरोपी के घर दबिश दी. घर की तलाशी लेने पर आरोपी हैप्पी उर्फ जितेन्द्र एक कमरे की अलमारी में छिपा हुआ मिला. उसे हिरासत में लिया गया. थाना बाणगंगा के मामले में आरोपी हैप्पी की गिरफ्तारी थाना बाणगंगा पुलिस के द्वारा की गई. आरोपी हैप्पी विगत 2 माह से अपने छोटे भाई लक्की के साथ में मनीषपुरी के मकान में चोरी छिपे रह रहा था.
लक्की द्वारा अपने बडे भाई को गिरफ्तारी से बचाने के लिए अवैध रुप से संरक्षण देने पर पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया गया है. आरोपी ने बताया कि घर आने के पूर्व भोपाल, दिल्ली, मुबंई, शिर्डी, नाशिक के गुरुद्वारे एवं धर्मशाला में फरारी काटी.
इन लोगों ने की थी शिकायत
उल्लेखनीय है कि थाना बाणगंगा में वर्ष 2016 में श्रीमती अलका पति प्रकाश चित्तौड़ा निवासी उज्जैन द्वारा कालंदी गोल्ड सिटी के संबंध में रुपये देने के बाद भी प्लाट नही मिलने के संबंध में एक लिखित शिकायत आवेदन पत्र दिया गया था. इसी तरह वर्ष 2017 में आवेदक गिरीश पिता मोहनदास एलदासनी निवासी हेमसन कालोनी, 2019 में नारायण गोयल निवासी तोतला नगर और मंयक गोयल निवासी संविद नगर आवेदन पर हैप्पी धवन के अपराध पंजीबद्ध किया गया. वर्ष 2020 में कमलेश जैन निवासी एरोड्रम के आवेदन पत्र पर आरोपी हैप्पी और अन्य को आरोपी बनाया गया. गिरफ्तार आरोपी हैप्पी धवन उर्फ जितेन्द्र से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है.


