- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रणति राय प्रकाश ने लॉक डाउन ख़त्म होने के बाद के प्लान किए शेयर
कोरोना वायरस महामारी चलते 22 मार्च से शुरू हुए लॉक डाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया था। लेकिन लगातार बढ़ रहे covid 19 मामले के कारण लॉकडाउन को और आगे बढ़ा दिया गया है। और लोग अपने घरों से बाहर निकलने के लिए उत्सुक हो रहे हैं।
लगभग 2 महीने होने को आए है , और अब घर पर रहना उबाऊ होते जा रहा है। हमारे बॉलीवुड सेलेब्स समय की मांग को देखते हुए अपने प्रसंशकों और दर्शको को सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए घर में रहने का आग्रह कर रहे है।
लव आज कल 2 फिल्म से अपनी एक्टिंग के जरिए पहचान बनाने वाली प्रणति राई प्रकाश भी काफी उत्सुक है कि कब यह लॉक डाउन ख़त्म होगा और जीवन सामान्य पटरी पर आएंगी । उन्होंने तो लॉक डाउन के समाप्त होने के बाद की भी सूचि भी बना ली है कि वह क्या क्या करने वाली है।
हमेशा एनर्जी से भरी रहने वाली प्रणति ने हमसे अपनी to-do लिस्ट शेयर करते हुए कहा “सबसे पहले मैं अपने परिवार से मिलने दिल्ली जायेंगी ,वैसे तो पापा पटना में रहते है , लेकिन उनसे मुलाकात पुरे परिवार के साथ दिल्ली में होगी।
दूसरी चीज़ मैं चाट और आइसक्रीम जैसे स्ट्रीट फ़ूड के लिए तरस रही हूँ तो जैसे ही लॉक डाउन खुलेगा सबसे पहले मैं इन स्ट्रीट फ़ूड पर टूट पड़ूँगी। मैं सोलो ट्रिप पर जाना चाहती हूँ , शायद पहाड़ो पर। या तो फिर मन की शांति के लिए एक योग आश्रम में शामिल हो जाऊँगी।
और सबसे आखिरी और सबसे जरुरी ,मैं जल्द से जल्द काम शुरू करना चाहती हूं। मैं शूटिंग शुरू करना चाहता हूं। मैं ऊर्जा से इतना भर चुकी हूँ कि एक हफ्ते तक बिना सोये हुए काम कर सकती हूँ। “
प्रणति राय प्रकाश का इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल 2016 से लेकर फिल्म लव आज कल 2 का सफर काफी रोमांचक रहा है। बहुत कम लोग होते है जिन्हे इतने जल्दी प्रसंशको का ढेर सारा प्यार मिलता है , उनमे से एक प्रणति है।
इसके साथ ही उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ से डेब्यू किया, जिसमें जिमी शेरगिल और माही गिल ने अभिनय किया, जहां उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई।
अभी वे “मनफोडगंज की बिन्नी” में प्रमुख भूमिका में नज़र आ रही हैं। जिसे प्रसंशको का काफी प्यार मिल रहा है। इसके अलावा प्रणति ऑल्ट बालाजी के नए वेब शो कार्टेल में ऋत्विक धनजानी का साथ निभाते नज़र आएँगी।


