- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अभिनेता करन आनंद ने बताया लॉक डाउन में फिट रहने का आसान तरीका
कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉक डाउन में घर रहते अपने आप को फिट रखना एक चैलेंज हो गया है , खासकर हमारे सेलिब्रिटी के लिए। कोरोना वायरस के प्रसार में विराम लगाने के लिए पहले ही जिम और योगा की क्लासेज बंद की जा चुकी थी। जिनसे सभी को घर में उपलब्ध साधनों का उपयोग करके फिट रहने को मजबूर कर दिया हैं।
हमारी मनोरंजन जगत की हस्तियां लगातार प्रयासों में लगी रहती है कि किस तरह अपने प्रसंशको को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। चूंकि covid 19 से सुरक्षित रहने का एक मात्र उपाए घर में रहकर अपने आप को तन और मन से मजबूत और ऊर्जावान बनाये रखना है।
अभी के समय में आम जनता और प्रसंशकों से जुड़े रहने का एक मात्र उपाय है सोशल मीडिया। जिसके माध्यम से भयावह महामारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक्टर करन आनंद आगे आए है। क्योंकि हम जानते है इस समय फिटनेस ही जो शारीरिक रूप रखकर कोरोना वायरस से लड़ने में मदद कर सकती है।
साथ ही हमें मानसिक रूप से भी स्ट्रेंथ प्रदान करती है। अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहने वाले अभिनेता ,मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट चैंपियन है। और अपने प्रसंशको को भी फिटनेस के लिए समय समय पर जागरूक करते रहते है , जो की अभी के समय की मांग है। हाल ही में उन्होंने कुछ फिटनेस वीडियो शेयर किए थे।
फ़िल्म ‘गुंडे’ से बॉलीवुड में अपने सफल करियर की शुरुआत करने वाले करन आनंद ने कई बॉलीवुड मूवी जैसे किक ,कैलेंडर गर्ल्स , बेबी शामिल हैं। फिल्म ‘किक’ में उनके द्वारा किए गए एक्शन दृश्यों की सराहना की गई थी।
लेकिन उन्हें सही मायने में ‘बेबी’ में उनके किरदार से पहचान मिली। हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो किया था। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉक डाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे।


