- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
कौन सी जड़ है रत्न का विकल्प
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ

कुंडली में कोई ग्रह खराब फल दे रहा हो या अशुभ है तो, ज्योतिषी उस ग्रह के अनुसार रत्न पहनने की सलाह देते है लेकिन यदि किसी कारणवश आप रत्न खरीद नहीं कर सकते हैं तो, विकल्प के रूप मे आप उस ग्रह से संबंधित पेड़-पौधों की जड़ को पहन कर संबंधित ग्रह को अपने अनुकूल कर सकते है।
किस ग्रह के लिए कौन सी जड़ –
1- सूर्य के लिए बेलपत्र की जड़ लाल या गुलाबी धागे में रविवार को धारण करें.
2- चंद्र के लिए सफेद वस्त्र में खिरनी की जड़ सोमवार को धारण करें.
3- मंगल के लिए अनंत मूल या खेर की जड़ को लाल वस्त्र के साथ लाल धागे में मंगलवार को धारण करें.
4- बुध के लिए दिन हरे वस्त्र के साथ विधारा (आंधीझाड़ा) की जड़ को हरे धागे में बुधवार को धारण करें.
5- गुरु के लिए केले की जड़ गुरुवार को वस्त्र के साथ पीले धागे में धारण करें.
6- शुक्र के लिए गुलर की जड़ को सफेद वस्त्र में लपेट कर शुक्रवार को सफेद धागे के साथ धारण करें.
7-शनि के लिए शमी पेड़ की जड़ को शनिवार के दिन नीले वस्त्र में नीले धागे के साथ धारण करें.
8-राहु के लिए सफेद चंदन का टुकड़ा नीले धागे में बुधवार के दिन धारण करें.
9- केतु के लिए अश्वगंधा की जड़ नीले धागे में गुरुवार के दिन धारण करें.


