- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
राशि के अनुसार कौन सा लगाए पौधा
कौन सी राशि के व्यक्ति को कौन-सा पौधा लगाना चाहिए
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ

मेष या वृश्चिक राशिः यदि आपकी राशि मेष या वृश्चिक है तो मुख्य ग्रह मंगल होगा। अत: आपको अनार का पेड़ लगाना चाहिए और इसकी कमजोरी की स्थिति में अनार को खाना और दान करना चाहिए।
वृषभ या तुला राशिः यदि आपकी राशि वृषभ या तुला है तो शुक्र आपका मुख्य ग्रह है। अत: आपके लिए नारियल का पेड़ लगाना अच्छा होगा। इसके अलावा आम और पपीते के पेड़ लगाने से भी लाभ होगा।
कर्क राशिः यदि आपकी राशि कर्क है तो आपका मुख्य ग्रह चन्द्रमा है। ऐसी स्थिति में शरीफा और रसभरी या खिरनी के पेड़-पौधे लगाना चाहिए व इन्ही फलों का दान करना चाहिए।
सिंह राशिः यदि आपकी राशि सिंह है तो मुख्य ग्रह सूर्य है। अत: आपको मुख्य रूप से बेल का वृक्ष लगाना चाहिए और इसकी कमजोरी की स्थिति में बेल का फल दान करना चाहिए।
कन्या या मिथुन राशिः यदि आपकी राशि कन्या या मिथुन है तो आपका मुख्य ग्रह बुध होगा। ऐसी स्थिति में संतरा, नींबू और मौसंबी के पेड़ लगाने चाहिए व इसकी कमजोरी की अवस्था में इन्ही फलों का दान करना चाहिए।
धनु या मीन राशिः यदि आपकी राशि धनु या मीन है तो गुरु आपका मुख्य ग्रह है। ऐसे में केले का पेड़ लगाना, उसकी पूजा करना और केले का दान करना चाहिए। इसके अलावा बरगद का पेड़ भी लगा सकते है।
मकर या कुंभ राशिः यदि आपकी राशि मकर या कुंभ है तो शनि आपका मुख्य ग्रह है। ऐसे में पीपल और नीम का पेड़ अवश्य लगाए। काले अंगूर की बेल लगाना, चीकू के पेड़ लगाना भी लाभ दे सकता है।


