- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सोनी सब ने ‘कुछ स्माइल्स हो जाये… विथ आलिया’ के लॉन्च के साथ नये कंटेंट से दर्शकों को खुश किया
यह शो 18 मई से शुरु हो रहा है जिसका प्रसारण सोमवार और शुक्रवार रात 9 बजे किया जायेगा
मुंबई. भारत का प्रमुख हिन्दी जनरल एंटरटेनमेन्ट चैनल सोनी सब इस मुश्किल घड़ी में अपने दर्शकों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने को तैयार है। वह नये तरह के शॉर्ट फॉर्मेट शो ‘कुछ स्माइल्स हो जाये…विथ आलिया’ को लॉन्च करने वाले हैं। इसे होस्ट किया है अनुषा मिश्रा और बलराज सयाल ने।
अपने हल्के-फुलके और मनोरंजक कंटेंट के साथ खुशियां फैलाने को प्रतिबद्ध, यह चैनल 18 मई से इस शो का प्रसारण करेगा। 12 मिनट का यह शो हफ्ते में दो बार प्रसारित होगा, सोमवार और शुक्रवार, रात 9 बजे। इसमें सोनी सब के जाने-माने कलाकार घर पर रहते हुए मजेदार और रोमांच से भरपूर टास्क के जरिये दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
पहली बार सोनी सब के ‘तेरा क्या होगा आलिया’ फेम अनुषा मिश्रा एक बिलकुल ही नये अवतार में दिखेंगी। वह एक होस्ट की भूमिका में होंगी, जोकि इस नये मजेदार शो का संचालन करने वाली हैं। उनके साथ इस शो के को-होस्ट के रूप में जुड़ने वाले कोई और नहीं बल्कि टैलेंटेड कॉमेडियन बलराज सयाल हैं।
ये अनोखी जोड़ी अपनी दमदार मौजूदगी और हंसी-मजाक से परदे पर हल्के-फुलके पल लाते नज़र आयेंगे। इस शो के हिस्से के रूप में ये दोनों सोनी सब के विभिन्न शोज़ के कलाकारों का स्वागत करेंगे और उन्हें मजेदार टास्क पूरी करने की चुनौती देंगे। साथ ही अपने-अपने घरों पर रहते हुए उन्हें मजेदार गेम्स खेलने के लिये भी प्रेरित करेंगे!
शो के इस फॉर्मेट में सोनी सब के मशहूर एक्टर्स परदे पर अपने टैलेंट का प्रदर्शन करेंगे, जो इससे पहले कभी दर्शकों ने देखा नहीं होगा। जैसे, ‘मैडम मलिक’ उर्फ गुल्की जोशी ‘मुकाबला’ की धुनों पर गाती हुई नज़र आयेंगी तो वहीं सिद्धार्थ निगम अपने जानदार डांसिंग मूव्स दिखायेंगे।
‘कुछ स्माइल्स हो जाये…विथ आलिया’ दर्शकों के लिये निश्चित तौर पर एक बेहतरीन स्ट्रेस बस्टर होने वाला है, क्योंकि उन्हें अपने चहेते कलाकारों को मजेदार चुनौतियों का सामना करते हुए देखने का मौका मिलेगा। इस दौरान उनका छुपा टैलेंट भी सामने आयेगा।
‘कुछ स्माइल्स हो जाये…विथ आलिया’ शो की पूरी शूटिंग और प्रोडक्शन घर से ही हुआ है। यह शो सरप्राइज और मस्ती लेकर आने वाला है, क्योंकि अनुषा और बलराज ने तय किया है कि वह इस मुश्किल घड़ी में खुशी और हंसी फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे।
तो बने रहिये, हमारे साथ ‘कुछ स्माइल्स हो जाये…विथ आलिया’ की अनलिमिटेड मस्ती का आनंद लेने के लिये, शुरू हो रहा है 18 मई से हर सोमवार और शुक्रवार, रात 9 बजे से 9:15, केवल सोनी सब पर


