- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
- Saif Ali Khan’s Instagram post gets a dose of father-son fun as Ibrahim asks, “Is this you Abba?”
- Shreya Ghoshal Brings the Festive Groove to Jhumka Patola From Yeh Prem Mol Liya
- ग्रामीण युवाओं के विदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए NABARD ने NSDC के सोशल स्टॉक एक्सचेंज निर्गम में ₹4 करोड़ का किया निवेश
पंजाब नैशनल बैंक ने पीएनबी ई-क्रेडिट कार्ड पेश किया
नई दिल्ली. देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने आज पीएनबी ई-क्रेडिट कार्ड, भौतिक क्रेडिट कार्ड की डिजिटल प्रतिकृति पेश किया है।
कार्ड को भौतिक रूप से साथ रखें बिना, यह पीएनबी ग्राहकों को किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म या मर्चेंट वेबसाइट पर पीएनबी ई-क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने की सुविधा प्रदान करेगा|
ग्राहक पीएनबी जिनी मोबाइल ऐप में ई-क्रेडिट कार्ड सुविधा पर क्लिक करके पीएनबी ई-क्रेडिट कार्ड का विवरण देख सकते हैं।
मौजूदा पीएनबी ग्राहकों को नई सुविधा का उपयोग करने के लिए गूगल प्ले स्टोर एवं और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नवीनतम ऐप से अपने पीएनबी जिनी ऐप को अपडेट करना होगा।
पीएनबी जिनी ऐप ग्राहकों को अंतर्राष्ट्रीय / घरेलू उपयोग के लिए कार्ड सक्रिय करने और एटीएम, ईकॉमर्स, पीओएस और संपर्क रहित भुगतान के लिए लेनदेन सीमा निर्धारित करने में भी मदद करता है।


