- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
किसानों को फसल बीमा, किसान सम्मान निधि और न्यूनतम समर्थन मूल्य का मिल रहा लाभ
प्रधानमंत्री द्वारा 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये स्थानांतरित
इंदौर. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये डॉ. अम्बेडकर विश्वविद्यालय सभागृह महू में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने इंदौर जिले के किसानों को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 2014 से किसानों की किस्मत बदली है और उन्हें फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना आदि का लाभ मिल रहा है। आज 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रूपये स्थानांतरित किये गये।
उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि पश्चिम बंगाल के लगभग 70 लाख किसानों को छोड़कर पूरे देश के किसानों को मिल रहा है। सभी किसानों के खाते खुल गये हैं। उनमें जागरुकता आ गयी है, वे आधुनिक खेती कर रहे हैं और किसान खुलहाल हैं।
प्रधानमंत्री ने अरूणाचल प्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र आदि राज्यों के किसानों से रूबरू चर्चा की। भारत ने कृषि के क्षेत्र में बहुत अधिक प्रगति की है। पूरे विश्व में सबसे ज्यादा दुग्ध उत्पादन भारत में हो रहा है। इसी प्रकार मुर्गी पालन के क्षेत्र में भी हम अग्रणी हैं।
किसान बकरी पालन और मछली पालन करके अपनी प्रगति दर्शा सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से बैंक से लोन लेकर किसान अपनी किस्मत चमका सकते हैं। इस अवसर पर पर्यटन, अध्यात्म और संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर विशेष रूप से मौजूद थीं।
इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के हितों की संरक्षक है। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयीजी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। केन्द्र सरकार ने किसानों के हित के लिये अनेक निर्णय लिये हैं।
प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिये ऑनलाईन भुगतान प्रक्रिया शुरू की गयी है। यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिये केन्द्र सरकार ने नीम कोटेड यूरिया का विक्रय शुरू किया है। आज देश के 9 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार ने किसानों के हित में कई निर्णय लिये हैं। किसान सम्मान निधि योजना और न्यूनतम समर्थन मूल्य उनमें से एक है। किसानों के हित में हमने किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मिट्टी परीक्षण योजना प्रदेश में लागू की है।
प्रदेश में फसल बीमा योजना वर्षों से चल रही है, मगर उसका ठीक ढंग से क्रियान्वयन पिछले 4-5 वर्षों में हुआ है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा किसानों के लिये संबल योजना लागू की गयी है। इसके अलावा लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ भी हमारे किसानों को मिल रहा है। इसी अवसर पर महू एसडीएम श्री अभिलाष मिश्रा और बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।


