- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
QALA India 2 दिवसीय भव्य उत्सव में भारत के डिजाइनरों के माध्यम से फैशन का जश्न मानाया जायेगा
भव्य प्रदर्शनी में खन्ना ज्वेलर्स, राघवेंद्र राठौर, चंद्रिमा, स्टूडियो मीडियम, मितान, मीमांसा, विवरस्टोरी आदि जैसे कई प्रसिद्ध डिजाइनर हिस्सा
इंदौर, – हमेशा कल्चर, फैशन और शाही भव्यता में डूबे रहने वाला सेंट्रल इंडिया का प्रमुख शहर अब लाइफस्टाइल एग्जीबिशन की मेजबानी करने जारहा है, यह एग्जीबिशन“कला का किला” फेमस डिजाइनरों (QALAकारों) और टियर-2 शहरों के बीच की खाई को पाटने के लिए है आयोजित किया जा रही है। फैशन डिजाइनर नेहा अग्रवाल और फैशन एंथुजिएस्ट शगुन बंसल के दिमाग की ये उपज एक ऐसा प्लेटफार्म तैयार करने के विजन के साथ की गई है जो कालाकारों और आत्मनिर्भर डिजाइनरों को एक साथ लाता है और एक ऐसा शो तैयार करता है जो टेक्सटाइल, आर्ट और आर्किटेक्चर से भरे शहर में पहले कभी नहीं किया गया है और ग्राहक के दिमाग में हमेशा के लिए एक जबरदस्त इंप्रेशन छोड़ता है। QALA का किला नामक इस प्रदर्शनी का आयोजन होटल रैडिसन ब्लू, इंदौर में 3 और 4 अप्रैल 2023 को किया जाएगा।
QALA इंडिया का उद्देश्य प्रमुख ज्वैलर्स, फैशन डिजाइनरों, कारीगरों और उनके क्रिएशन को टियर 2 शहर के ऑडियंस तक उनके दरवाजे पर पहुंचाना है। विशेष रूप से तैयार किए गए इस शो में देश भर के 27डिजाइनरों का कलेक्शन शोकेस किया जाएगाजिनमें से 90% महिला डिज़ाइनर हैं। शो में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए डिजाइनर कपड़े, बेस्पोक ज्वेलरी, हैंड क्रॉफ्टेड शूज और होम डेकोर का प्रदर्शन किया जाएगा।QALA इंडिया की कार्यवाही का कुछ हिस्सा खुशी फाउंडेशन और JGHS स्कूल, महू को दान किया जाएगा । इस 2 दिवसीय भव्य आयोजन का खन्ना ज्वेलर्स, राघवेंद्र राठौर, चंद्रिमा, स्टूडियो मीडियम, मित्यान , मीमांसा, विवरस्टोरी आदि जैसे कई प्रसिद्ध डिजाइनर हिस्सा होंगे।
QALA इंडिया की को-फाउंडर नेहा अग्रवाल ने कहा, “इंदौर लंबे समय से फैशन इंडस्ट्री से अच्छी तरह से वाकिफ है। मध्य प्रदेश का बिजनेस और ट्रेडिंग हब होने के नाते, यहां के लोग अपने त्योहारी फैशन और होम डेकोर की जरूरतों को पूरा करने के लिए अक्सर दिल्ली, मुंबई और कोलकाता की यात्रा करते हैं। QALA इंडिया इन डिजाइनरों और उनके प्रोडक्ट्स को इंदौर के ऑडियंस के दरवाजे तक लाने के लिए तैयार है। हमारा लक्ष्य स्थानीय डिजाइनरों और कारीगरों को हाइलाइट करना है ताकि उन्हें अपने स्किल को प्रदर्शित करने और अपनी प्रोडक्ट रेंज दिखाने के लिए शहर के भीतर एक बहुत ही जरूरी प्लेटफार्म प्रदान किया जा सके।”
QALA इंडिया की को-फाउंडर शगुन बंसल ने आगे कहाबताया , “रायपुर जैसे छोटे शहर से होने के नाते, मैंने हमेशा अपनी मां या अपनी दादी-नानी के ट्रेडिशनल फैब्रिक के प्रति प्रेम और उनके निर्माण की पेचीदगियों की प्रशंसा की है। यह वह ज्ञान था जिसने विभिन्न बुनाई, कपड़े और ऐतिहासिक कालाकृतियों में मेरी रुचि को बढ़ाया, जिसने स्टाइल से परे नई संभावनाओं के लिए मेरी आंखें खोलीं। स्थानीय बुनकरों, बुनकरों और कारीगरों को उनकी प्रतिभा को सपोर्ट करने और उन्हें नेशनल लेवल पर पहचान दिलाने के लिए QALA इंडिया का जन्म हुआ था।


