- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
राजीव खंडेलवाल को कमिश्नर और उनकी पत्नी की भावनात्मक यात्रा से मिली प्रेरणा
मई 2026, मुंबई : करिश्माई होस्ट राजीव खंडेलवाल द्वारा प्रस्तुत शो तुम हो नाका आने वाला एपिसोड दर्शकों को एक असाधारण कहानी से भावुक कर देगा। यह एपिसोड दृढ़ता, प्यार और अटूट महत्वाकांक्षा की मिसाल पेश करेगा। इसमें प्रतियोगी पूजली और उनके पति दिलीप की प्रेरणादायक यात्रा दिखाई जाएगी, जिन्होंने साधारण शुरुआत से लेकर प्रतिष्ठित सिविल सर्विसेज तक का सफर तय किया। उनकी यह कहानी इस बात का सशक्त प्रमाण है कि एक सहयोगी और मजबूत साझेदारी किस तरह जीवन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा सकती है।
पूजली ने यादों की गलियों में लौटते हुए अपने कॉलेज के शुरुआती दिनों का ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे दिलीप खास तौर पर उनके कॉलेज बहस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने आते थे, ताकि इनाम की राशि जीत सकें। पूजली ने अपने पहले डेट को याद करते हुए कहा कि वह पूरे उत्साह से तैयार होकर गई थीं, लेकिन डेट एक साधारण चाय की दुकान पर खत्म हुई और चाय का पैसा भी उन्हें ही देना पड़ा।
दिलीप ने उस दौर की सच्चाई साझा की कि कैसे वह कॉल सेंटर में 12 घंटे की कठिन नौकरी करने के बाद पाँच घंटे कॉलेज जाते थे और उनके पास बहुत कम पैसे होते थे। उन्होंने याद किया कि एक बार डेट पर उनके पास सिर्फ 110 रुपये थे। लेकिन पूजली हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं, खुश थीं कि उनके पास एक कप चाय और साझा सपना था।
पूजली ने दिलीप के एकमात्र लक्ष्य पर ध्यान दिलाया। उन्होंने बताया कि जब बाकी छात्र अपनी सोशल लाइफ़ में व्यस्त थे, दिलीप का ध्यान सिर्फ यूपीएससी परीक्षा पास करने पर था। सालों तक चले संघर्ष और आर्थिक कठिनाइयों के दौरान पूजली ने उनका साथ दिया। दिलीप की मेहनत और पूजली का सहयोग आखिरकार रंग लाया और उन्होंने परीक्षा पास कर कमिश्नर बनने का सपना पूरा किया।
उनके रिश्ते और दिलीप की मेहनत से गहराई से प्रभावित होकर, शो के होस्ट राजीव खंडेलवाल ने कहा,मैं यह कहना चाहूँगा कि अगर इंस्पिरेशन का कोई चेहरा होता है तो वह दिलीप जी हैं। मतलब बारह घंटे कॉल सेंटर में काम करना और फिर तैयारी करना, और ठान लेना कि मुझे यूपीएससी क्लियर करना है। कोई एक्सक्यूज़ नहीं है, कोई बहाना नहीं है, और कोई शॉर्टकट भी नहीं है। इन्होंने अपने पूरे मेहनत और लगन से क्लियर किया। यह एपिसोड खूबसूरती से यह याद दिलाता है कि हर बड़ी सफलता के पीछे त्याग की कहानी होती है और एक ऐसा साथी होता है जो कठिन से कठिन समय में भी मज़बूती से साथ खड़ा रहता है।
देखिए तुम हो ना, राजीव खंडेलवाल के साथ, सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर।


