- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
फ़िल्म “गली बॉय” में देखने मिलेगी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की युवा जोड़ी!
हाई एनर्जी के लिए मशहूर रणवीर सिंह और बबली आलिया भट्ट का यह मजेदार कॉम्बिनेशन पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
फ़िल्म “गली बॉय” में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की युवा और तरोताज़ा जोड़ी देखने मिलेगी जो अपनी फ्रेश एनर्जी से दर्शकों का दिल जीतते हुए नज़र आएंगे। वही फ़िल्म में दोनों कलाकार ग्लैमरस अवतार में नज़र आएंगे।
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इससे पहले ऐड फ़िल्म में एक साथ काम चुके है लिहाजा अब दोनों के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर एक साथ देखने के लिए उत्सुक है।
निर्माताओं ने हाल ही में फ़िल्म के टीज़र के रूप में एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया था जिसमें रणवीर सिंह हिप-हॉप सॉन्ग गाते हुए नजर आये। असली हिप-हॉप नाम से रिलीज किये गए इस म्युजिक वीडियो को रणवीर ने स्वयं अपनी आवाज़ दी है जिसे उनके फैन्स और सोशल मीडिया द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
हालांकि फ़िल्म अपनी रिलीज से पहले ही वाहवाही बटोर रही है और हर कोई फ़िल्म देखने के लिए सुपर उत्साहित नज़र आ रहा है। यह फिल्म 14 फरवरी, 2019 को रिलीज़ होगी और अब तक रिलीज हुए फ़िल्म के कंटेंट ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है। फ़िल्म के पोस्टर में “अपना टाइम आएगा” टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है।
रणवीर सिंह फ़िल्म में धारावी की झोपड़ियों में रहने वाले शख़्स की भूमिका में नज़र आएंगे, जबकि आलिया भट्ट उनकी अपरंपरागत लव इंटरेस्ट के किरदार में दिखाई देंगी।
यह एक म्युजिकल ड्रामा फ़िल्म है लिहाजा दर्शक बेसब्री से फ़िल्म की रिलीज का इंतज़ार कर रहे है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और कल्कि कोचलिन भी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित “गुली बॉय” 14 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।


