- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
कोहरे के चपेट में रहा शहर, दिन का तापमान गिरा
इंदौर. उत्तरी भारत में हो रही बर्फबारी और रविवार को कुछ जगहों पर हुई बूंदाबांदी के बाद शहर कोहरे की चपेट में रहा. घने कोहरे की वजह से हैदराबाद से इंदौर आने वाली फ्लाइट एक घंटा देरी से पहुंची. कुछ ट्रेने भी लेट हो गई. रात का तापमान तो गिरा ही, दिन का तापमान भी 20 डिग्री तक आ गया. जो की इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा.उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर शहर में भी देखने को मिला. पिछले दिनों तापमान तो गिरा ही था लेकिन इस बार शहरवासियों को कोहरा भी देखने को मिला.
सोमवार सुबह जब शहरवासी उठे तो उन्होंने शहर को कोहरे में ढंका पाया. सुबह 9 बजे तक तो सूरज भी चांद की तरह ही नजर आ रहा था. एबी रोड, रिंग रोड और बायपास पर जोरदार कोहरा छाया हुआ था. सौ मीटर तक ही बमुश्किल दिख पा रहा था. ज्यादातर वाहन पार्किंग लाइट चालू कर गुजर रहे थे. जैसे-जैसे दिन चढ़ा सूर्य देवता के पूरी तरह दर्शन हो पाए. लेकिन इस कारण दिन का तापमान भी गिर गया.
रात का तापमान 9.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि रविवार को यह 11.1 डिग्री रहा था. इसमें 2 डिग्री की गिरावट आई. कोहरे के कारण अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक आ गया है. इस सीजन में पहली बात दिन का तापमान इतना नीचे आया. इसके पहले 29 दिसंबर को 21 डिग्री तक आया था. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तीन-चार ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. दिन रात के तापमान में कमी आएगी. रात को पारा 7 डिग्री तक जा सकता है.
एक घंटे देरी से आई फ्लाइट
घने कोहरे के कारण हैदराबाद से आया विमान 1 घंटे उतर नहीं पाया. सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण हैदराबाद से सुबह 8.55 बजे आने वाली एयर एशिया की फ्लाइट एक घंटे तक उतर नहीं पाई. इस दौरान दृश्यता घटकर 50 मीटर तक पहुंच गई। 1 घंटे बाद मौसम साफ होने पर विमान लैंड हो सका. एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने बताया कि सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच दृश्यता कम हो जाने से पायलट ने विमान को लैंड ना करवाने का निर्णय लिया. इस दौरान दृश्यता घटकर 50 मीटर तक पहुंच गई थी. मौसम साफ होने पर 10.04 बजे विमान लैंड हुआ और यात्रियों को लेकर 10.46 बजे वापस हैदराबाद रवाना हो गया. सामान्य तौर पर यह उड़ान सुबह 8:55 बजे इंदौर आकर 9.25 बजे रवाना होती है.
ट्रेनें भी हुई लेट
कोहरे की वजह से इंदौर आने वाली सात ट्रेनें 20 मिनट से लेकर ढाई घंटे तक देरी से इंदौर पहुुंचेंगीं. रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार दूसरे स्टेशन से ही ट्रेनें लेट चल रही है. इस सीजन में पहली बार इतनी देरी से इंदौर आ रही है। इंदौर से जाने वाली ट्रेनें सभी समय पर है. जानकारी के अनुसार भिंड इंदौर- 1 घंटे, अवंतिका एक्सप्रेस 1 घंटे, ओवरनाइट एक्सप्रेस- 1 घंटे, बिलासपुर एक्सप्रेस- 1.30 घंटे, पुणे-इंदौर- 20 मिनट, मालवा एक्सप्रेस- ढाई घंटे और पेंचवेली एक्सप्रेस 2 घंटे लेट रही.


