- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
रवीना टंडन और गोविंदा ने ‘नच बलिये 9’ में ‘अखियों से गोली मारे’ गाने पर किया डांस
नच बलिये सीजन 9 दर्शकों के लिये बेहद मनोरंजक होने वाला है। प्रत्येक सप्ताह, इस शो में आने वाले ट्विस्ट या सरप्राइज दर्शकों को शो से बांध कर रखते हैं। इस सप्ताह शो की थीम थी- ‘हम तुम और वो।’
सोने पर सुहागा वाली बात यह है कि इस शो में गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ नजर आये। चूंकि, रवीना और गोविंदा 90 के दशक की सुपरहिट जोड़ी हैं, गोविंदा एवं उनकी पत्नी का इस शो में होना इसकी थीम के बिल्कुल अनुरूप था।
रवीना और गोविंदा ने शो में अपनी फिल्म ‘दुल्हे राजा’ के ब्लॉकबस्टर गाने ‘अखियों से गोली मारे’ पर डांस कर दर्शकों को पुराने दिनों की याद दिला दी। शो के निर्माताओं ने उनसे इस गाने पर परफॉर्म करने का अनुरोध किया, जिसे इन्होंने स्वीकार कर लिया।
यह परफॉर्मेंस एनर्जी से भरपूर थी, जिसमें सुपरस्टार्स अपने स्टेप्स के साथ ताल-से-ताल मिलाते नजर आये। यह कहने की जरूरत नहीं है कि रवीना और गोविंदा को एक बार फिर एकसाथ परफॉर्म करते हुये देखना वाकई में मजेदार था।
गोविंदा अपने जमाने के डांसिंग सुपरस्टार हैं और उन्होंने अपनी उन्हीं पुरानी अदाओं से दर्शकों को लुभाया। वहीं, रवीना ने भी अपने करिश्मे से यह साबित कर दिया कि समय के साथ कुछ भी नहीं बदला है।
90 के दशक की इस जोड़ी ने एक बार फिर पर्दे पर अपना कमाल दिखाया। इस गाने पर उनके परफॉर्मेंस ने दर्शकों को भी थिरकने के लिये मजबूर कर दिया। इन दोनों को गाने पर परफॉर्म करते देखना एक मजेदार और जीवनकालिक अनुभव था।
‘पति पत्नी और वो’ की थीम सप्ताह का ट्विस्ट है और इसमें प्रतिभागी इस कॉन्सेप्ट के साथ परफॉर्म करते नजर आये। उनका परफॉर्मेंस कमाल का था और इसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई। इन सभी के साथ, गोविंदा एवं रवीना को एक बेहतरीन गाने पर डांस करते देखकर प्रतिभागियों को अपना बेस्ट करने की प्रेरणा भी मिली।
नच बलिये सीजन 9 के निर्माता सलमान खान हैं और इसका प्रसारण प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को, रात 8 बजे सिर्फ स्टारप्लस पर किया जाता है।


