- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया सरप्राइज
,अपनी आगामी फिल्म की एक छोटी सी झलक की साझा!
हर साल की तरह इस साल भी सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपनी आगामी फिल्म “सरिलेरू नीकेवरु” से छोटी सी झलक साझा कर अपने प्रशंसकों को एक तोहफ़ा दिया है।
“सरिलेरु नीकेवेरु” के निर्देशक ने फिल्म से महेश बाबू का एक स्पेशल इंट्रोड्क्टरी वीडियो शेयर करते हुए सुपरस्टार को धमाके के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
सुपरस्टार के प्रशंसकों के लिए “सरिलेरू नीकेवरु” का यह इंट्रोडक्शन वीडियो एक परफ़ेक्ट जन्मदिन गिफ़्ट है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे ।
अभिनेता के प्रशंसक कुछ समय से उनके जन्मदिन का जश्न मनाते हुए, उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। वही, इस फ़िल्म के साथ विजयशांति एक बार फिर तेलुगु सिनेमा में अपनी वापसी कर रही है और एक शक्तिशाली भूमिका में नज़र आएंगी।
आज जारी किये गए इस वीडियो से यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि सुपरस्टार महेश बाबू की संक्रांति 2020 रिलीज़ विशेष होने वाली है। सुपरस्टार महेश बाबू वीडियो में अनदेखे डैशिंग अवतार के साथ मेजर अजय कृष्ण की भूमिका में नज़र आ रहे है।
निर्देशक अनिल रविपुडी ने सुपरस्टार महेश बाबू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सरिलेरू नीकेवरु का परिचय वीडियो साझा किया है और लिखा,”Happy Birthday Super Star
@urstrulymahesh
garu. Major Ajay Krishna reporting for duty. Here is the Surprise for SuperStar Fans #SarileruNeekevvaru THE INTRO
(link: https://youtu.be/YaCGtGfoI1Q) youtu.be/YaCGtGfoI1Q Sankranthi 2020 is going to be special #HappyBirthdaySSMB”
अखिल भारतीय सुपरस्टार महेश बाबू की देश भर में फैन फॉलोइंग है और यह छोटा सा परिचयात्मक वीडियो उनके जन्मदिन के मौके पर सभी महेश बाबू प्रशंसकों के लिए एक उपहार है।
महर्षि की अपार सफलता का आनंद लेने के बाद, सुपरस्टार महेश बाबू अपनी आगामी रिलीज़ “सरिलेरू नीकेवरु” के साथ तैयार हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपने व्यक्तित्व से प्रेरित ‘द हंबल को’ नाम से अपनी खुद की क्लोदिंग लाइन लॉन्च की है।


