- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
विनोद अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा 6 करोड़ की लागत से निर्मित चमेलीदेवी अग्रवाल रेडक्रास सेंटर का लोकार्पण
इंदौर। छावनी हाट मैदान स्थित नवनिर्मित चमेली देवी अग्रवाल रेडक्रास ब्लड बैंक एवं डायग्नोस्टिक सेंटर का लोकार्पण एक गरिमापूर्ण समारोह में सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर लोकेश जाटव, समाजसेवी विनोद अग्रवाल एवं पुरूषोत्तम अग्रवाल ने किया।
इस सेंटर के भवन का निर्माण विनोद अग्रवाल फाउंडेशन ने लगभग 6 करोड़ की लागत से किया है, भूमि शासन की रेडक्रास सोसायटी ने प्रदान की है और इसे संचालित करने का दायित्व विश्व के प्रख्यात अपोलो हाॅस्पिटल को सौंपा गया है।
प्रारंभ में विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के प्रमुख विनोद अग्रवाल ने स्वागत उदबोधन में कहा कि यह प्रसंग गंगा-जमुना और सरस्वती के अनुपम मिलन का है। इस सेंटर पर नाममात्र के शुल्क पर शहर के आम लोगों की चिकित्सकीय जांचें हो सकेंगी। अपनी मातुश्री श्रीमती चमेलीदेवी अग्रवाल की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के लिए ट्रस्ट इसी तरह भविष्य में भी सेवा प्रकल्प चलाता रहेगा।
उन्होंने कहा कि इस सेंटर के निर्माण मंे तीन कलेक्टरों का योगदान रहा है। सबसे पहले पी. नरहरि ने भूमि उपलब्ध कराई, निशांत वरवड़े ने अपोलो हाॅस्पिटल के साथ अनुबंध किया और अब वर्तमान कलेक्टर लोकेश जाटव ने इस भवन का लोकार्पण कराया। इसमें रियायती दरों को देखकर यह आकलन नहीं करना चाहिए कि कोई जांच कमजोर होगी क्योंकि सेंटर का संचालन विश्व प्रसिद्ध अपोलो हाॅस्पिटल समूह कर रहा है जो अपने आप में एक ब्राण्ड नेम है।
डाॅ. अशोक वाजपेयी ने कहा कि आजकल जांच से बचने के लिए हम कई बीमारियों को अनदेखा कर रहे हैं। इस कारण बीमारियां बड़े रूप में सामने आती हैं। किसी समय में शहर में मात्र छह आईसीयू बेड होते थे लेकिन अब 300 से अधिक आईसीयू बेड हैं जो हमेशा भरे रहते हैं। उन्होंने वादा किया कि इस सेंटर पर बाजार से एक तिहाई कम दर पर सभी तरह की जांच होगी और पूरी गुणवत्ता के साथ होगी।
कलेक्टर लोकेश जाटव ने अग्रवाल ग्रुप द्वारा किए गए कार्यों की खुले मन से प्रशंसा करते हुए आश्वस्त किया कि शासन स्तर पर जो भी मदद होगी, हरसंभव दी जाएगी। फाउंडेशन ने यहां 6 करोड़ से अधिक की लागत से यह भवन बनाकर दिया है तो इसका अधिक से अधिक उपयोग होना चाहिए और यहां इस तरह की चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी कि आने वाले समय में शहर के अन्य सरकारी अस्पतालों की भीड़ कम हो सके।
वरिष्ठ समाजसेवी पुरूषोत्तम अग्रवाल ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम समन्वयक अरविंद बागड़ी ने कहा कि निश्चित ही इस नए सेंटर पर गरीब एवं हर वर्ग के बंधुओं की उच्च स्तरीय जांचें न्यूनतम मूल्य पर हो सकेंगीं। यह सेंटर जिस भावना से बनाया गया है, उसे सेंटर के बजाय मंदिर कहना ज्यादा उपयुक्त होगा।
कार्यक्रम मंे अपोलो हाॅस्पिटल ग्रुप के सीईओ अखिलेश पिल्लई, राजश्री हाॅस्पिटल के डायरेक्टर डाॅ. अशोक वाजपेयी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, कार्यक्रम समन्वयक अरविंद बागड़ी, एडीएम दिनेश जैन, श्रीमती नीना अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल एवं वैश्य समाजों के पदाधिकारी जिनमें मुख्य रूप से विधायक महेंद्र हार्डिया, समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, विष्णु बिंदल, पवन सिंघानिया, प्रदीप कासलीवाल, राजा पाटोदी, गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपालदास मित्तल, अग्रवाल ग्रुप के संजय अग्रवाल, हंसमुखभाई गांधी भी शामिल थे। प्रारंभ मंे विनोद अग्रवाल, श्रीमती नीना अग्रवाल, पुरूषोत्तम अग्रवाल, अरविंद बागड़ी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन सीए एस.एन. गोयल ने किया और आभार माना समन्वयक अरविंद बागड़ी ने।


