- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
इंदौर मैरियट होटल के वन एशिया रेस्टोरेंट में मिलेगा असल थाई, जापानी और चीनी स्वाद
वन एशिया रेस्टोरेंट कर रहा है अपना नया मेनू जारी
इंदौर: इंदौर में चीनी, जापानी और थाई व्यंजनों के लिए सुप्रसिद्ध वन एशिया रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों के लिए ला रहा है कुछ ऐसे नायाब पकवान जो आज तक इंदौर में कभी चखे नहीं गए हैं। इंदौर मैरियट होटल के वन एशिया रेस्टोरेंट के नवागत शेफ दुर्गेश अपने अपार अनुभव के साथ ला रहे है कुछ ख़ास व्यंजन। वन एशिया रेस्टोरेंट का नया मेनू जारी हो रहा है जिसमें असल थाई और जापानी व्यंजन शामिल किये जा रहे हैं।
शेफ दुर्गेश के पास 12 साल का अपार अनुभव हैं और उन्होंने भारत के अलावा दुबई और इंडोनेशिया के रेस्टॉरेंट्स में भी सेवाएं दी हैं। उन्होंने भारत में, शेराटन हैदराबाद के ईनाज़िआ रेस्टोरेंट और ह्यात रीजेंसी लखनऊ के रेस्टोरेंट लुकजिन में अपने ख़ास व्यंजन और नयी शैली से कई पुरस्कार भी जीते हैं।

वन एशिया के शेफ दुर्गेश ने कहा, “हमने देखा है की इंदौर की जनता को एशियाई खाने में काफी दिलचस्पी है। लोग नई-नई डिशेस के साथ प्रयोग करने में नहीं कतराते। इसी कड़ी में लोगों को कुछ नया परोसने के लिए हम वन एशिया पर सज्ज हैं। हम उम्मीद करते हैं की इंदौर की जनता को ये नए पकवान पसंद आएंगे और लोग असल थाई, जापानी और चीनी खाने के स्वाद का लुत्फ़ इंदौर मैरियट होटल के वन एशिया रेस्टोरेंट में उठाएंगे।”
शेफ दुर्गेश के नेतृत्व में वन एशिया के नए मेनू में शामिल किए जाएंगे कुछ ऐसे व्यंजन जो इंदौर में पहले कभी नहीं बने हैं। इनमें शामिल है ट्रफल आयल में बने एडमामे डम्पलिंग, माउंटेन चिल्ली के साथ बना क्ले पॉट चिकन, लस्का सूप आदि। इसके अलावा एपेटाईज़र्स में, हेजहॉग के आकार के स्टीम डिमसम भी ग्राहकों को परोसे जाएंगे, और शाकाहारी व्यंजन ‘क्रिस्पी वाइट फंगस’ और ‘मशरुम टोस्ट’ भी रेस्टोरेंट की एक नई पेशकश है। मेन कोर्स में चाइना की खासियत ‘पेकिंग डक’ जनता को परोसा जाएगा जो की इन्दोरियों के लिए नायाब होगा। मीठे में थाईलैंड का एक प्रचलित पकवान ‘टब टिन ग्रॉब’ भी इंदौरी जनता को ख़ास वन एशिया पर मिलेगा।


