- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो 22 लाख शासकीय पदों पर होगी भर्ती : पंकज संघवी
मराठी बाहूल्य क्षेत्रों में संघवी का अभूतपूर्व स्वागत
इन्दौर. शहर के मध्य क्षेत्र के मराठी बाहूल्य क्षेत्रों में आज इन्दौर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी का अभूतपूर्व स्वागत हुआ। मराठी समाजजनों ने संघवी को आपला मानूस की तरह अपने साथ लिया और आत्मीयता के साथ स्वीकार किया।
श्री संघवी ने आज इन्दौर के ह्रदय स्थल राजवाड़ा पर वनखंडी हनुमान मंदिर पर दर्शन कर अपना जनसम्पर्क विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के मराठी बाहुल्य क्षेत्र में पुर्व विधायक अश्विन जोशी के साथ शुरूआत की। जिसमें उनके साथ शंकर चिन्तामण, हनि पाण्डे, रश्मि वर्मा, पार्षद अंसाफ अंसारी एवं निलेश पटेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सघन जनसम्पर्क किया, जहां कांग्रेस प्रत्याशी को मतदाताओं का व्यापक जनसमर्थन मिला।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी श्री संघवी ने कहा कि सेवा ही मेरा धर्म है, मैंने चिकित्सा के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में इन्दौर के हजारों छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही उनकी आवश्यकता अनुसार मदद भी की है, इसी प्रकार इन्दौर के विकास में मेरी भूमिका भी अहम रही है। मुझे कांग्रेस पार्टी ने इन्दौर के चहुमुखी विकास के लिए चुनावी मैदान में उतारा है। मैं आपका आशीर्वाद लेने आपके बीच आया हॅूं, आपके आशीर्वाद के साथ अगर में चुनाव जीता तो मैं विश्वास दिलाता हॅूं कि आपको किसी काम के लिए मेरे पास नहीं आना पड़ेगा, बल्कि मैं स्वयं या मेरे प्रतिनिधि आपके पास आकर आपकी समस्याओं का समाधान करेगें।
साथ ही श्री संघवी ने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो 22 लाख शासकीय पदों को प्राथमिकता के साथ भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सेवा का संकल्प लेकर प्रदेश के जन नायक मुख्यमंत्री श्री कमलनाथजी के नेतृत्व में वचन निभाने आये है। हमने विधानसभा चुनाव में युवाओं से जो वचन दिए थे, वे पूरे किए हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी ने जनसम्पर्क के दौरान बुजुर्ग महिला एवं पुरूषों का आर्शीवाद लिया वहीं युवाओं को गले लगाकर कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने का आग्रह भी किया। विधानसभा क्षेत्र 3 के इमली बाजार, सदर बाजार, मार्तण्ड चौक, रामबाग, तिलक नगर, डीआरपी लाईन, स्नेहलता गंज, पत्थर गोदाम, चिमनबाग, गंजी कम्पाउंड काछी मोहल्ला, सिख मोहल्ला, जेल रोड़, जावरा कम्पाउंड, मुराई मोहल्ला, शीतल नगर, छावनी, अग्रवाल नगर, जानकी नगर, कोशल्यापुरी, त्रिवेणी नगर, अभिनव नगर, चितावद, पवनपुरी, पालदा आदि क्षेत्रों में सघन जनसम्पर्क किया।
इस जन सम्पर्क के दौरान युवतियों एवं महिलाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी की आरती कर उन्हें विजयश्री का तिलक भी लगाया। इस स्वागत में बड़ी संख्या में महिलाएं उमड़ी। इन महिलाओं ने अपने क्षेत्र में संघवी को जनसम्पर्क भी कराया।
जोशी ने कहा गलती नहीं दोहराना है
विधानसभा क्षेत्र 3 के पूर्व विधायक श्री अश्विन जोशी ने अनेक स्थानों पर लगे मंचों से कहा कि प्रदेश की जनता ने भ्रष्टाचार रूपी कंस मामा को प्रदेश से भगाने के लिए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया और प्रदेश में कमलनाथजी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी लेकिन हमारे इस विधानसभा क्षेत्र से कुछ ही मतों के अंतर से मेरी पराजय हुई। इसका मलाल क्षेत्र की जनता को हो रहा है। जो गलती विधानसभा चुनाव में हुई है, वह लोकसभा चुनाव में न हो क्योंकि प्रदेश के साथ ही अब देश में भी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही ही।
उन्होंने कहा कि देश के दिल मध्यप्रदेश के साथ अब हमें देश में राहूल गांधीजी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पंकज संघवी जैसे समाजसेवी एवं मददगार प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना है। श्री जोशी ने कहा कि मोदी राज में न राम मिला न रोजगार मिला जिस गली चौराहों से गुजरों तो वहां मोबाईल चलाता बेरोजगार मिला। मोदी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में युवाओं को ठगने का काम किया है। युवाओं में नफरत का बीज बोकर गलत दिशा में ले जाने का काम किया है, हम जुमले नहीं समाज की जरूरतो पर काम करते है। आज देश में बेराजगारी सबसे बड़ी समस्या है। मोदी सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने में नाकाम रही है।
इस अवसर पर सर्वश्री शंकर चिंतामण, मन्नूलाल गौड़, सच सलूजा, निलेश पटेल, मधसुदन भलिका, अजीत बोरासी, मुकेश पुरी, प्रकाश महावर कोली, संजय यादव, रश्मि वर्मा, हनि पांडे, राहूल जैन, राकेश नरवले, सन्नी पठारे, नीरज यादव, राहूल यादव, भुपेन्द्र सलूजा, शंकर शर्मा, अखिलेश जैन गोपी, संजय आचार्य, शांतिलाल सेनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण शामिल थे।


