- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
यूनाइटेड नेशन की कार्यवाही पर सबूत न मांग ले कांग्रेस: शंकर लालवानी
महेंद्र हार्डियाविधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में भीड़ भरा जोरदार जनसंपर्क
इंदौर. भारत की आतंक के खिलाफ बड़ी जीत हुई है, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की कूटनीतिक रणनीति के कारण ही और लगातार प्रयासों के चलते आतंकी सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किया गया है। लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगने वाली कांग्रेस हो सकता है, यूनाइटेड नेशन की इस कार्यवाही पर भी शायद सबूत मांग ले.
भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी श्री शंकर लालवानी ने मूसाखेड़ी में नुक्कड़ को संबोधित करते हुए ये बात कही। आपने कहा कि मप्र की 100 दिन की कांग्रेस सरकार में ही भ्रष्टाचार हो गया, यदि ये लगड़ी सरकार 5 साल रही तो सोचो प्रदेश एक बार फिर भ्रष्टाचार की इबारत लिखी जाएगी। देश के प्रधानमंत्री श्री मोदीजी भ्रष्टाचार मिटाना चाहते है, लेकिन कांग्रेस जब जब सरकार में आती है, भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखती है, हमें ऐसे भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाते हुए पारदर्शी सरकार चलाने वाले मोदीजी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाना है।
आपने कहा कि भाजपा ने विगत 15 वर्षो में प्रदेश में जो विकास किया है वह कांग्रेस सालो साल नहीं कर सकती है। विधायक महेंद्र हार्डिया ने कहा कि लोकसभा के चुनाव आए, तो कांग्रेस को गरीब याद आ रहे हैं। पहले इंदिराजी, फिर राजीवजी और मनमोहनसिंहजी भी कहते रहे कि गरीबी हटाओ, लेकिन साठ सालों में गरीबी नहीं हटी। ये गरीबों का भला नहीं चाहते, इन्होंने मध्यप्रदेश में गरीबों के लिए बनी संबल योजना बंद कर दी। इन्होंने गरीबों को अंतिम संस्कार के लिए मिलने वाले पांच हजार रुपए भी छीन लिए। ये क्या गरीबों का दर्द समझेंगे।
जनसंपर्क सांई मंदिर एकता नगर, शांति नगर, मूसाखेड़ी, इदरीश नगर, मयूर नगर, सवारियां धाम, आलोक नगर, शिव नगर, कमल नगर, शाहीन नगर, विराट नगर, राम नगर, अभिलाषा नगर, बाबूलाल नगर, चन्द्रपूरी, खाती मोहल्ला, चिराड मोहल्ला, अलका पूरी, आजाद नगर, खजराना, बारापत्थर चौराहा, लालाराम नगर, तिरुपति नगर, बड़ी ग्वालटोली, राम नगर, विनोबा नगर, रविन्द्र नगर, तिलक नगर मेनरोड, कनाड़िया रोड़, महावीर नगर से होते हुए गोयल नगर पर समपन्न हुआ। खजराना में बड़ी भारी संख्या में उपस्थित मुस्लिम महिला बहनों व भाईयों ने जबदस्त स्वागत करते हुए श्री शंकर लालवानी को जिताने का संकल्प लिया।
जनसंपर्क में जनसंपर्क प्रभारी नानूराम कुमावत, कमल वाघेला, संतोष मेहता, राजेश उदावत, पदमा भोजे, मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, नंदू पहाड़िया, दिनेश सोनगरा, पप्पी शर्मा, पार्षद राकेश मंजू गोयल, वंदना कमल यादव, सुनील पाटीदार, उस्मान पटेल, प. महेश जोशी, राजू प्रजापत, दिलीप शर्मा, अजयसिंह नरूका, अखिलेश शाह, रामबाबू यादव, मुद्रा शास्त्री, परसराम वर्मा, तुलसी प्रजापत, सुभाष चौधरी, दीपक राजोरिया, आशा मंत्री, जाहिदा मंसूरी, साजिद रायल, बाबूखां पंवार, उमेश मंगरोला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।
झलकियां
– महिला कार्यकर्ता केसरिया साफे बाँध कर जनसंपर्क में शामिल हुई।
– आलोक नगर में एक वृद्ध महिला शांति बाई ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि म्हारा शिवराज बेटे ने म्हारे तीरथ कराई, म्हारा बेटे महेंद्र ने म्हारा इलाज कराया, हऊ तो कमल का फूल को वोट देवागी।
– मोदी मुखोटे पहले 6 वर्षीय बालिका तेजस्वी ने शंकर लालवानी की आरती उतारी।ऽ भाजपा कार्यकर्ता तुलसी प्रजापत की 2 वर्षीय पोती ने भी शंकर लालवानी जी को तिलक किया उसके बाद शंकर लालवानी ने अपना साफ़ा पहनाकर उसे दुलार किया।
– मूसाखेड़ी में कार्यकर्ताओं ने शंकर लालवानी को कमल के फूल भेंट किये।


