- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आईसीएआई की रीजनल काउंसिल ने 7 राज्यों की 47 शाखाओं पर रक्तदान शिविर आयोजित किया
सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल आफ आईसीएआई एवं रोटरी मंडल 3040 द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और रक्तदान की आवश्यकता को देखते हुए आईसीएआई की रीजनल काउंसिल द्वारा देश के 7 राज्यों की 47 शाखाओं पर एक साथ रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
चेयरमैन सीए. हर्ष फ़िरोदा ने बताया कि 7 राज्यों की 47 शाखाएं और 23 चैप्टर के साथ 101 स्थानों पर 13 और 14 जनवरी को प्रातः 10 :00 बजे से 4:00 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आईसीआई अध्यक्ष से अतुल कुमार गुप्ता और उपाध्यक्ष श्री निहार निरंजन जंबूसरिया ने ऑन लाइन किया। सीआईआरसी की 7 राज्यों की 47 शाखाओं एवं 23 चैप्टर पर 100 से अधिक स्थानीय विधायक मंत्री इस मेगा ब्लड डोनेशन में भाग लिया।
सीआईआरसी चेयरमैन सीए सोमानी ने बताया कि उसके बाद लंबे समय से सभी शाखाओं और चैप्टर ओं द्वारा स्थानीय स्तर पर इस तरह के आयोजन किए जाते रहे हैं लेकिन कोविड-19 के इस विषम परिस्थिति में रक्त की उपलब्धता में काफी कमी आ गई जिसके देखते हुए सीआईआरसी की सभी शाखाओं ने यह महसूस किया कि स्थानीय स्तर पर इस प्रकार का एक ग्राहक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाना चाहिए एवं 10 हजार यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया था |
इंदौर ब्रांच के चेयरमैन सीए. हर्ष फ़िरोदा ने बताया कि इंदौर में रक्तदान शिविर का आयोजन रोटरी मंडल 3040 के साथ 14 जनवरी को आईसीएआई भवन स्कीम नंबर 78 सी ए स्ट्रीट एवं मानस भवन RNT मार्ग पर रखा गया जिसमें बड़ी भारी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट, रोटियन एवं नागरिको ने अपना रक्तदान किया |

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, गौरव रणदिवे बीजेपी नगर अध्यक्ष, रोटियन सीए. घनश्याम सिंह, रोटरियन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर गजेंद्र सिंह नारंग, अशित राजकोटिआ, श्रीमती साधना सिंह, सुभाष अग्रवाल, रोटरियन कृष्णा गुप्ता एवं अन्य रोटेरियन, इंदौर ब्रांच के चेयरमैन सीए. हर्ष फ़िरोदा, वाईस चेयरमैन सीए. कीर्ति जोशी, सचिव सीए. गौरव माहेश्वरी, सिकासा चेयरमैन सीए. समकित भंडारी, पास्ट चेयरमैन सीए. पंकज शाह, सीए चर्चिल जैन, सीए राजेश मेहता, रो ऋतु ग्रोवर, अक्षत गुप्ता, रो सार्थिका नारंग, अनीस मालिक एवं अन्य उपस्थित थे। इस कैंप का को ऑर्डिनेटर सीए. विजय राठी के द्वारा किया गया |

रोटियन सीए. घनश्याम सिंह, श्रीमती साधना सिंह, इंदौर ब्रांच चेयरमैन सीए. हर्ष फ़िरोदा, सीए. कीर्ति जोशी, सीए. पंकज शाह, सीए. सुनील माहेश्वरी, सीए. नेहा माहेश्वरी , रो सुनील सोलकी , रो असीम दुबे , रोट्रेक्ट उदिता , सीए गौरव माहेश्वरी , आनद जैन एवं अन्य के द्वारा रक्त दान किया गया |


