- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
रिवाह बाए तनिष्क ने छह अलग-अलग भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए पेश किए ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’, शादी के खास आभूषण और संपूर्ण ब्राइडल ज्वेलरी ट्रूसो
आधुनिक दुल्हनों की पसंद और उनकी शादी की प्लानिंग के तरीकों को समझकर तैयार किया गया यह कलेक्शन, शादी की हर छोटी-बड़ी रस्म के लिए आभूषण प्रदान करता है। इसे सिर्फ आभूषणों तक सीमित न रखकर, एक बड़े ‘वेडिंग इकोसिस्टम’ के साथ मिलकर साकार किया गया है, ताकि दुल्हनों को शादी की तैयारियों का एक सम्पूर्ण अनुभव मिल सके।
इंदौर, 11 सितंबर 2026: तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड, ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने छह अलग-अलग भारतीय दुल्हन समुदायों के लिए ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ लॉन्च किया है। यह शादी के खास आभूषणों का एक सम्पूर्ण ब्राइडल ज्वेलरी ट्रूसो है। इसे तमिल, तेलुगु, राजस्थानी/मारवाड़ी, गुजराती, मराठी और पैन-इंडिया/मेट्रो दुल्हनों की परंपराओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह कलेक्शन रिवाह की इस समझ पर आधारित है कि आज की आधुनिक भारतीय दुल्हन अपनी परंपराओं से तो जुड़ी ही है, साथ ही अपनी शादी को अपने अलग और अनूठे अंदाज़ में मनाना चाहती है।
आज की आधुनिक दुल्हन, शादी की तैयारियों के 8 से 12 महीनों के दौरान, डेस्टिनेशन, वेन्यू, फंक्शन, फैशन, फोटोग्राफी, डेकोर, ब्यूटी और ज्वेलरी जैसी कई चीजें खुद चुनती है, जो मिलकर उसकी शादी को एक खास रूप देते हैं। इस बदलाव ने ब्राइडल ज्वेलरी को लेकर उसके नजरिए को भी बदल दिया है। अब वह पूरी शादी के लिए किसी एक ज्वेलरी सेट पर निर्भर रहने के बजाय, हर एक फंक्शन और मौके के हिसाब से अलग-अलग गहने चुनना पसंद कर रही है। ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ दुल्हनों की इसी जरूरत को पूरा करता है। इसमें शादी के अलग-अलग फंक्शन और उत्सवों के लिए तैयार की गई ज्वेलरी का एक सम्पूर्ण वार्डरोब शामिल है।
हर दुल्हन के लुक को उनकी क्षेत्रीय परंपराओं और गहनों की खास शैलियों के अनुसार तैयार किया गया है। मराठी ट्रूसो में वाटी मंगलसूत्र, ठुशी नेकलेस और वज्रटीक चोकर जैसे मुख्य आभूषण शामिल हैं। राजस्थानी/मारवाड़ी ट्रूसो में बोरला, तेवटा, आड़ और पंचलड़ा हार शामिल हैं, जबकि गुजराती ट्रूसो में चंदन हार, डोडी, मोर और कैरी जैसे डिज़ाइनों को शामिल किया गया है। तमिल और तेलुगु ट्रूसो में दक्षिण भारतीय परंपराओं और मंदिरों से प्रेरित डिज़ाइनों की झलक मिलती है। वहीं, पैन-इंडिया/मेट्रो ट्रूसो उन दुल्हनों के लिए एक आधुनिक और समकालीन अंदाज़ पेश करता है, जो कई संस्कृतियों और फैशन शैलियों से प्रभावित हैं। यह कलेक्शन रिवाह के आभूषणों के दायरे को और बढ़ाते हुए कलीरे, माथा पट्टी, वंकी, सूर्य और चंद्र, नेथी चुट्टी और मट्टल जैसे गहनों के साथ-साथ पारंपरिक क्षेत्रीय गहनों को एक नए और आधुनिक रूप में पेश करता है।
तनिष्क़ के डिज़ाइन एक्सीलेंस सेंटर द्वारा तैयार किया गया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’, इन छह समुदायों की क्षेत्रीय समझ, बेहतरीन डिज़ाइन विशेषज्ञता और बेमिसाल कारीगरी का एक शानदार संगम है।
इस कलेक्शन को “वन वेडिंग। मेनी स्टोरीज।” कैंपेन के जरिए पेश किया गया है। यह कैंपेन में डेस्टिनेशन, फोटोग्राफी और फिल्म के माध्यम से पूरे वेडिंग इकोसिस्टम को शामिल किया गया है। मशहूर वेडिंग फोटोग्राफर जोसफ राधिक ने जयपुर के प्रतिष्ठित ताज जय महल पैलेस में चुनिंदा ब्राइडल लुक्स को अपने लेंस से खूबसूरती से उतारा है। वहीं, दूसरी ओर मशहूर फिल्म निर्माता शूजित सरकार ने रीजनल फिल्मों की एक शृंखला के जरिए इन कहानियों को जीवंत किया है। दक्षिण भारतीय बाजार के लिए लोकप्रिय अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन रिवाह का चेहरा बनी हैं। यह कैंपेन आभूषणों को शादी के माहौल, परिवेश और कहानियों के साथ खूबसूरती से जोड़ता है। इससे इस पूरे कलेक्शन के इर्द-गिर्द उत्सव का एक शानदार नजारा देखने को मिलता है।
लॉन्च के मौके पर तनिष्क़ की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सुश्री पेल्की त्शेरिंग ने कहा, “रिवाह में हमारा मानना है कि हर दुल्हन अपनी शादी को एक अनोखे और खास तरीके से संवारती है। आज दुल्हनें अपनी शादी के हर फैसले बहुत सोच-समझकर ले रही हैं। डेस्टिनेशन और फंक्शन्स से लेकर फैशन, फोटोग्राफी और ज्वेलरी तक,
उनका हर एक चुनाव उनकी सपनों की शादी को सच करने में मदद करता है। हम ब्राइडल ज्वेलरी को लेकर अपने नजरिए में इसी बदलाव को दिखाना चाहते थे। ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ के तहत छह अलग-अलग भारतीय दुल्हन लुक्स के लिए ज्वेलरी का एक सम्पूर्ण वार्डरोब पेश किया गया है। इसमें शादी के सफर की हर अलग रस्म और मौके के मुताबिक आभूषण डिजाइन किए गए हैं। अपने कैंपेन ‘वन वेडिंग। मेनी स्टोरीज।’ के जरिए हम इस कलेक्शन को डेस्टिनेशन, फोटोग्राफी और फिल्म के एक बड़े दायरे से जोड़ रहे हैं। इसका उद्देश्य दुल्हन की पसंद को केंद्र में रखकर शादी के उत्सव को और भी खास बनाना है।”
‘रिवाह बाए तनिष्क’ का ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन तनिष्क़ के सभी स्टोर्स में और ऑनलाइन उपलब्ध है।


