- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
रॉकस्टार डीएसपी राम चरण और डायरेक्टर सुकुमार की अगली फिल्म में बतौर म्यूजिक कंपोजर जुड़े!
पुष्पा फेम डायरेक्टर सुकुमार और एक्टर राम चरण अपने अगले ग्रैंड सिनेमेटिक वेंचर के लिए कोलैबोरेट कर रहे हैं। जो बात इस प्रोजेक्ट को थोड़ा और रोमांचक बनाती है, वह यह है कि फिल्म का म्यूजिक देवी श्री प्रसाद उर्फ रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज किया जाएगा। तीनों ने इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रंगस्थलम’ के लिए साथ काम किया था।
रॉकस्टार डीएसपी ने ट्विटर पर इस प्रोजेक्ट की खबर साझा की। उनके फैंस ने अपना उत्साह व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। एक यूजर ने लिखा, “माइटी फोर्सेज रीयूनाइट फ़ॉर एन अर्थशेटरिंग मैग्नम ओपस.” जबकि एक दूसरे यूजर ने लिखा यह ट्रायो बॉक्स ऑफिस पर एक श्योर शॉट हिट देने का वादा करता है।
इस साल के अंत में प्रोडक्शन शुरू करने का स्केड्यूल तय किया गया है, मेकर्स इस अनटाइटल्ड फिल्म को 2025 के अंत में एक ग्रैंड स्केल रिलीज के रूप में विजन कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण माइथरी मूवी मेकर्स द्वारा किया जा रहा है, जो सुकुमार द्वारा लिखी गई है। तीनों के एक साथ आने से, फैंस एक पैन इंडिया सिनेमेटिक एक्सपीरियंस की उम्मीद कर सकते हैं, जिसका सभी को इंतज़ार है।
काम के मोर्चे पर, डीएसपी के पास कई प्रोजेक्ट्स उनकी पाइपलाइन में हैं। उनकी 2024 रिलीज़ में पवन कल्याण-स्टारर ‘उस्ताद भगत सिंह’, अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’, सूर्या-स्टारर ‘कंगुवा’, धनुष-स्टारर ‘कुबेर’, विशाल-स्टारर ‘रथनाम’, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ और नागा चैतन्य-स्टारर ‘थंडेल’ शामिल है।


