- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रुद्र सोनी एण्डटीवी के अगले शो ‘येशु‘ में बनेंगे ‘किंग एंटिपस‘
बाॅलीवुड और टेलीविजन के मशहूर बाल-कलाकार रुद्र सोनी जल्द ही एण्डटीवी के शो ‘येशु‘ में मुख्य नकारात्मक भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इससे पहले वह बड़े बजट वाली फिल्मों और प्रसिद्ध टेलीविजन शोज में नजर आ चुके हैं।
इस नये शो में रुद्र किंग एंटिपस की भूमिका अदा करते नजर आएंगे, जो राजा हेरोड का बेटा है। रुद्र सोनी ने कहा, ‘‘शायद बहुत ही कम लोग इस सच्चाई से परिचित हैं कि किंग एंटिपस अपने पिता राजा हेरोड की तुलना में अधिक ईष्र्यालु और कट्टरपंथी था।
यह किरदार निश्चित रूप से बहुत ही चुनौतीपूर्ण है लेकिन उतना ही दिलचस्प भी है। मैंने इस किरदार की बारीकियों को समझने के लिए उनके बारे में पढ़ना शुरू कर दिया है। हमने शूटिंग शुरू कर दी है, और मैं मुझे शो ऑन-एयर जाने का बेसब्री से इंतजार है।“
एण्ड टीवी पहली बार हिंदी के सामान्य मनोरंजन चैनल पर ‘येशु‘ की एक अनकही, अनसुनी कहानी लेकर आ रहा है। इसके निर्माता है अरविंद बब्बल प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड। येशु विशेष रूप से एक परोपकारी बच्चे की कहानी है जो सिर्फ अच्छाई करना चाहता है और अपने आसपास खुशियां फैलाता है।
सभी के लिए उसका प्यार और करुणा उन बुरी, शैतानी शक्तियों के लिये बिल्कुल विपरीत हैं, जो उनके जन्म और बचपन के दौरान मौजूद थीं। अपनेे परिवार और समाज पर होने वाले अत्याचारों ने उन्हें काफी प्रभावित किया। दूसरों की मदद करने और उनके दर्द को कम करने की कोशिश अक्सर उन्हें उस राह पर ले जाती थी जहां वह निश्चित रूप से आहत होते थे और न सिर्फ उत्पीड़कों बल्कि एक बड़ी संख्या में लोगो द्वारा भी उनकी निंदा की जाती थी।
लेकिन आखिरकार ये चीजें भी उन्हें उनके रास्ते पर चलने से नहीं रोक पाईं। येशु की कहानी अच्छाई बनाम बुराई के बीच की सिर्फ एक आदर्श कहानी ही नहीं है, बल्कि यह येशु और उनकी समर्थक एवं मार्गदर्शक बनीं उनकी मां के बीच के खूबसूरत रिश्ते को भी दर्शाता है।


