- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
ऊषा इंटरनेशनल ने उच्चा प्रदर्शन वाले पेडेस्टल, वॉल और एग्जॉस्ट पंखे पेश किए
नए उत्पांद बेहतरीन तकनीक, बेहद उच्चप एयर डिलिवरी और आधुनिक डिजाइन से सुसज्जित हैं
नई दिल्ली. भारत के उपभोक्ता उत्पादों के प्रमुख ब्रांड ऊषा इंटरनेशनल ने नए पेडेस्टल, वॉल और एग्जॉस्ट पंखों की पेशकश के साथ अपने पंखों की श्रृंखला का विस्तार किया है। नए पेश किए गए उत्पालदों में पेंटाकूल वॉल और पेडेस्टल पंखे, कोलोसस वॉल और पेडेस्टल पंखे और स्ट्राइकर के उच्च गति वाले एग्जॉस्ट पंखे शामिल हैं।
पेंटाकूल 5-ब्लेड वॉल और पेडेस्टल पंखे
पेंटाकूल पंखे काफी बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं और चलते समय बिल्कुल भी आवाज नहीं करते। ये 5 ब्लेड के पंखे पारदर्शी एबीएस ब्लेड के साथ आते हैं। ये प्रकाश को आर-पार जाने की इजाजत देते है। इससे किसी भी कमरे का लुक काफी खूबसूरत हो जाता है। 85 क्यूबिक मीटर प्रति मिनट की रफ्तार से यह कमरे में उच्चप एयर डिलिवरी का वादा करते हैं, जिसके नतीजे के तौर पर पंखों की परफॉर्मेंस और क्षमता में भी काफी निखार आता है। इसके अलावा ऊषा के पंखों की रेंज में 3 ब्लेड के परंपरागत पेडेस्टल और वॉल पंखे भी हैं।
इनकी स्पीड (गति) 1350 आरपीएम है। इसमें 100 फीसदी कॉपर की मोटर लगी है। इसके एबीएस ब्लेड पंखों के लंबे जीवन और सुहानी और ठंडी हवा देना सुनिश्चित करते हैं। पेंटाकूल दो रंगों में उपलब्ध है, नीले ब्लेड के साथ सफेद बॉडी और ब्लैक बॉडी के साथ ब्लैक ब्लेड्स।
कोलोसस के वॉल और पेडेस्टल पंखे
कोलोसस की नई ट्रेंडी श्रृंखला के वॉल और पेडेस्टल पंखों को जंगरोधी अल्युमिनियम ब्लेड्स से खासतौर से डिजाइन किया गया है। यह 1320 आरपीएम की रफ्तार से 92m3/मिनट के हिसाब से हवा फेंकते हैं। इससे उच्च आर्द्रता वाले तटीय क्षेत्रों में असरदार ढंग से माहौल में ठंडक बनी रहती है।
यह तीन आकर्षक मैटेलिक रंगों, लाल, सुनहरे और नीले में आते हैं। कोलोसस वॉल और पेडेस्टल पंखों की श्रृंखला आपके कमरे की खबसूरती को पूरी तरह निखार देती है। इस श्रृंखला के पंखों में 100 फीसदी कॉपर की मोटर लगी है। इसमें थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फ्यूज है, जिससे इन पंखों के लंबी लाइफ का आश्वासन मिलता है।
स्ट्राइकर एग्जॉस्ट पंखे
यह दो आकारों, 150 एमएम और 200 एमएम में उपलब्ध है। ऊषा के उच्चक गति वाले स्ट्राइकर एग्जॉस्ट पंखे 450 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे (6’’) और 800 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे (8’’) की रफ्तार से दूषित हवा को साफ करते हैं। यह पंखे 2350 आरपीएम ( 6’’) और 2100 आरपीएम ( 8’’) की बेहद उच्चो गति से चलते हैं। यह एग्जॉस्ट पंखे रेगुलर एग्जॉस्ट पंखों की तुलना में आपको तेजी से 70 फीसदी ताजगी का अहसास दिलाने का वादा करते हैं। यह कम आवाज करने के लिए बॉल बियरिंग से लैस होते हैं। इन पंखोंमें जाम होने की समस्या भी कम आती है।
यह पंखे भूरे, काले और सफेद तीन रंगों में उपलब्ध हैं। यह 100 फीसदी कॉपर की मोटर और मेटल के ताकतवर ब्लेड के साथ आते हैं, जिससे इन पंखों की लंबी जिंदगी सुनिश्चित होती है और ये बिना किसी रोक-टोक के चलते हैं। यह पंखे एबीएस ग्रिल से सुसज्ज्ति हैं, जिन्हें हटाया जा सकता है। इसे साफ करने में आसानी होती है। इसमें ऑटोमैटिक बैक शटर लगे होते हैं। ये पंखे कीट, कीड़े-मकौड़े, धूल और प्रदूषण फैलाने वाले हानिकारक पदार्थों से हमारी सुरक्षा करते हैं।


