- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
’बच्चन पांडे का गाना सारे बोलो बेवफा हुआ जारी – अक्षय कुमार का नजर आया किलर स्वैग!
साजिद नाडियाडवाला की ‘बच्चन पांडे’ के अब तक दो गानें ‘मार खाएगा’ और ‘मेरी जान’ सामने आ चुके हैं। इन दोनों ही गानों को दर्शकों का बेहद प्यार मिला है। ऐसे में अब निर्माताओं ने फिल्म का तीसरा गाना भी जारी कर दिया है। इस गाने के बोल ‘सारे बोलो बेवफा’ है। बता दें कि, ‘बच्चन पांडे’ एक एक्शन कॉमेडी फिल्म हैं, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में जलवे बिखेरते नजर आने वाले हैं।
इस गाने के टीजर को देख इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को इसमें किस लेवल का एंटरटेनमेंट का डोज देखने मिलेगा। यानी कह सकते है कि ‘सारे बोलो बेवफ़ा’ निश्चित रूप से सबकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और परफेक्ट अक्षय कुमार का डांस नंबर बनकर सामने आएगा! वैसे हमेशा की तरह सुपरस्टार अक्षय इस गाने में अपने किलर स्वैग और एनर्जेटिक डांस के साथ अपने दर्शकों को, खास कर के अपने प्रशंसकों को भौकाल भरा एंटरटेनमेंट देने का वादा करते है। इसकी झलक गाने के टीजर में साफ देखी जा सकती है।
सारे बोलो बेवफा में मुख्य नायक बच्चन पांडे के अवतार में अक्षय कुमार की एक्टिंग और स्टाइल के साथ उनकी ऊर्जा ने इसे एक अलग ही लेवल पर लेकर जाता है। जानी द्वारा कंपोज्ड और लिखे गए और बी प्राक द्वारा गाए गए, इस गाने को देसी सेटिंग मिली है, बाकी गाने में अक्षय और उनकी मंडली ने जान फूंकने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।
फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, अक्षय स्टारर ‘बच्चन पांडे’, का ट्रेलर अपने रिलीज के साथ ही दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया पा रहा है, इस फिल्म में कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और जैकलीन फर्नांडीज के सतग एक प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी भी है।
ऐसे में इस ‘होली पे गोली’ के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की ‘बच्चन पांडे’ 18 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है!


