- मुनव्वर फारुकी ने मनाया अपने एक्टिंग डेब्यू ‘फर्स्ट कॉपी’ का एक साल पूरा होने का जश्न
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में चल रहा है "ज़ायका सफर" बिहार से छत्तीसगढ़ तक के पारंपरिक स्वादों का उत्सव
- सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
- आनंदम के 'विद्या' गर्ल्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम ने पूर्ण किए सफलतम 10 वर्ष
- पंजाब नैशनल बैंक ने इको-फ्रैंडली को-ब्रांडेड ट्विन क्रेडिट कार्ड्स लॉंच करने के लिए जैगल के साथ की साझेदारी
सदाशिव कौतुक को शब्द निष्ठा सम्मान
इंदौर. शब्द निष्ठा पत्रिका अजमेर (राज.) द्वारा शब्द निष्ठा व्यंग्य सम्मान 2018 की देश की प्रतिष्ठित एवं पारदर्शी व्यंग्य प्रतियोगिता आयोजित की गई.
जिसमें विभिन्न राज्यों के कुल 117 व्यंगकारों ने भाग लिया. सर्वश्री प्रेमजनमेजय (दिल्ली ) हरीश नवल (दिल्ली ) एवं अजय अनुरागी (जयपुर) इन तीन निर्णायक व्यंग्यकारों द्वारा हिन्दी परिवार के उपाध्यक्ष सदाशिव कौतुक के खिसियाई बिल्लियाँ व्यंग्य को द्वितीय वरीयता सूची में सम्मिलित करके शब्द निष्ठा सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया.
शब्द निष्ठा सम्मान 21 अक्टूबर को कला रत्न भवन अजमेर में प्रदान किया जाएगा. शब्द निष्ठा के सम्मान के संयोजक डॉ. अखिलेश पालरिया ने अजमेर से निर्णयों की जानकारी पे्रषित की. हिन्दी परिवार के अध्यक्ष हरेाराम वाजपेई ने यह जानकारी देते हुए अताया कि हिन्दी परिवार के उपाध्यक्ष श्री कौतुक को पूर्व में भी कई प्रदेशों से 37 सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है.


