- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
सेज विश्वविद्यालय और एचडीएफसी बैंक ने किया महिलाओं का सम्मान
इन्दौर| विश्व महिला दिवस एक ऐसा दिन जब भारत देश ही नहीं वरन् पूरी दुनिया में महिलओं का और उनके योगदान तथा दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए, उन्हें सम्मानित किया जाता है | महिलाएं जो , समाज में अपना नाम और अस्तित्व को कायम रखने में सक्षम है | साथ ही दूसरों के लिए प्रेरणा का सोर्स बनकर एक नई मिसाल कायम कर रही हैं।
सेज विश्वविद्यालय में विश्व महिला दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के द्वारा किए गए सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, सेवा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए उन्हें ,एच डी एफ सी बैंक और सेज विश्वविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सेज विश्वविद्यालय के चांसलर एवं एचडीएफसी बैंक के ब्रांच बैंकिंग हेड श्रीमान जसमीत सिंह आनंद, एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड श्रीमान सुनील पंजवानी, श्रीमती आयुषी कॉर्पोरेट सैलेरी ने सभी सेजियन्स को बधाई दी एवं महिलाओं के जीवन में महत्व को बताते हुए, समाज में उनके योगदान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस अवसर पर सेज ग्रुप की चेयरपर्सन, किरण अग्रवाल ने महिलाओं के अलग – अलग क्षेत्रों में जुझारू, कर्मठ और समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपना पूर्ण योगदान के लिए आव्हान किया।
इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक और सेज विश्वविद्यालय के द्वारा डॉ. आशा शुक्ला, यूजीसी, चेयरपर्सन कमिटी, मोनिका शर्मा पुरोहित, मेजर रागिनी थापा, माया ताई राठौड़ और अनिता डेरिवाल को उनके कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ऑनलाइन साइबर सिक्यूरिटी पर एक वर्कशॉप का आयोजन भी किया गया l जिसमे साइबर सिक्यूरिटी एक्सपर्ट रक्षित टंडन द्वारा महिलओं को साइबर सिक्यूरिटी के प्रति जागरूक किया l
इन्दौर के गणमान्य नागरिक, सेज विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार प्राध्यपाक एचडीएफसी बैंक के सीनियर एवं विद्यार्थीगण मौजूद रहे |


