- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
सलमान खान, कैटरीना कैफ, अली अब्बास ज़फर, अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने भारत का नया गाना ‘जिंदा’ किया लॉन्च!
साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म भारत से बहुप्रतीक्षित गीत ‘जिंदा’ बीते दिन पश्चिमी मुंबई के एक होटल में शानोशौकत के साथ आखिरकार रिलीज कर दिया गया है।
सुपरस्टार सलमान खान, कैटरीना कैफ, अली अब्बास जफर, अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार, अनिल थडानी, निखिल नमित और विनोद भानुशाली इस खास मौके पर फ़िल्म से एक ओर गीत “ज़िंदा” रिलीज करने के लिए उपस्थित थे, जिसे पहले से ही देश का नया एंथम माना जा रहा है।
इस गाने को बहुत ही धूमधाम और भव्यता के साथ लॉन्च किया गया जिसे वहाँ उपस्थित दर्शकों और मीडिया बिरादरी द्वारा भी खूब सराहाया गया है।
इस ईद पर रिलीज होने वाली सलमान खान की भारत में, विभिन्न त्योहार और अपने लीडिंग मैन की भावना का जश्न मनाते हुए, फ़िल्म में आधा दर्जन गाने शामिल किए गए है।
फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे। फ़िल्म भारत में छह दशकों तक फैले एक व्यक्ति का सफ़र दिखाया जाएगा इसलिए, सलमान खान अपने इस सफरनामा के दौरान छह अलग-अलग लुक में नज़र आएंगे।
टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत फ़िल्म “भारत” का निर्माण अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा अग्निहोत्री, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार ने रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया है. यह फिल्म एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित है।


