- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंडस्ट्री से सलमान खान के दोस्तों ने उनके फैंस के बारे में कही ये बात!
यह तथ्य कि सलमान खान देश के सबसे चहेते सुपरस्टार हैं, बहस करने योग्य नहीं हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या अनगिनत है जो सुपरस्टार के प्रति बेहद लॉयल हैं। प्रत्येक फिल्म के साथ इस संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है और वे सलमान खान के हर पड़ाव में डट कर उनके साथ खड़े रहते हैं।
कहना गलत नहीं होगा कि वे उनके करियर और जीवन का सबसे अभिन्न हिस्सा हैं। उनके अनगिनत और निष्ठावान फैंस द्वारा प्यार से उन्हें “सल्लू” या “भाई” कहकर पुकारना कोई झूठी या मनगढ़त बातें नहीं है क्योंकि उद्योग से उनके सहयोगियों ने अपने इंटरव्यू में कई बार इसके बारे में बात की है।
दिग्गज़ निर्देशक, एसएस राजामौली ने एक बार साझा किया था, “हम गारंटी दे सकते कि कोई भी फिल्म सलमान खान के नाम पर हिट होने में सफल होगी।” इसी बारे में बात करते हुए करीना कपूर खान ने साझा किया,”सलमान खुद में एक धर्म हैं। मैं उनके प्रशंसकों को लेना चाहूँगी।”
इसमें अधिक जोड़ते हुए, करण जौहर ने कहा, ” एक हिट फिल्म बनाने के लिए, आपको एक बेहतरीन कहानी, दिल को छूने वाला संगीत, निर्देशन और परफॉर्मेंस की जरूरत है, और अगर ये सब कुछ न हो सके तो फिर सलमान खान काफी है। वह वन मैन आर्मी है।”
टॉक शो होस्ट और अग्रणी पत्रकार रजत शर्मा ने सलमान की लोकप्रियता के बारे में बात करते हुए कहा था, “सलमान खान अपने आप में ही एक इंडस्ट्री है।” वही एक बार तापसी पन्नू ने कहा था कि, “सलमान का यह सुपर स्टारडम इतने सालों तक कैसे संभव है”, दूसरी तरफ सलमान खान की प्रशंसा करने वाले राणा दग्गुबाती ने उल्लेख किया कि कैसे जनता अक्सर उनकी फिल्मों का इंतजार करती है।अभिनेता ने कहा, “लोग सलमान खान की फिल्म का इंतजार करते हैं, यह उनके डीएनए में है।”
सलमान खान अपने प्रशंसकों से मिलने वाले प्यार और प्रशंसा के आभारी हैं और अक्सर मदद का हाथ आगे बढ़ा कर, अपने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त करना सुनिश्चित करते है।–


