- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
कहीं आपकी परेशानियों का कारण तो नहीं है मकड़ी का जाला
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ
घरों में कभी-कभी मकड़ी का जाला लग जाया करता है, किंतु हम इसे साधारण समझ कर कई बार इसकी उपेक्षा प्राय: कर दिया करते हैं! यही उपेक्षा बाद में हमारे लिए विविध परेशानियों आदी का कारण बन जाती है! मकड़ी का जाला होने से घर में दु:ख, दरिद्रता, विघ्न-बाधा तथा नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है! जिसके फलस्वरूप विविध रोग, विघ्न-बाधा तथा परेशानियाँ उत्पन्न हो जाती हैं!
मकड़ी का जाला होने से घर-परिवार के सदस्य एक क्षण भी मानसिक शांति प्राप्त नहीं कर पाते हैं! कार्य क्षेत्र में विविध बाधायें उत्पन्न हो जाती हैं! परिवारिक सदस्य किसी भी प्रकार उचित निर्णय लेने में असमर्थ प्राय: हो जाते हैं! चाहकर भी उन्हें कार्यों में सफलता नहीं मिल पाती है! दु:ख, निराशादि से वे ग्रस्त प्राय: हो जाते हैं!
धन सम्बन्धी बाधा उत्पन्न हो जाती है! मकड़ी का जाला घर अथवा परिवार के सदस्यों को नकारात्मक विचारों वाला, परेशान, रोगी तथा चिढ़चिढ़ा बना देता है, परिवारिक सदस्य किसी न समस्या में उलझे ही रहते हैं, व्यर्थ का खर्चा बढ़ जाता है, चाहकर भी धन रूक नहीं पाता है!
आपने देखा होगा मकड़ी अपना जाला विशेषकर खंडहर आदि में ही बनाती है, ठीक यही स्थिति घर की भी हो जाती है, मकड़ी का जाला दु:ख एवं दरिद्रतादि का प्रतीक माना गया है, इसके अतिरिक्त यह ‘राहु’ ग्रह का भी प्रतीक माना गया है, राहु का मस्तक पर अधिकार है! राहु आकस्मिक घटनायें उत्पन्न करने के लिए प्रसिद्ध है, यह विविध कष्ट एवं मानसिक परेशानियाँ भी देता है!
राहु ऊपरी हवादि का प्रतीक है, इसलिए घर में मकड़ी का जाला होने से राहु सम्बन्धी अशुभत्व उत्पन्न हो जाता है, अत: घर में जैसे ही मकड़ी का जाला दिखायी दे, तो इसकी उपेक्षा न करें, अपितु इसे तत्काल हटा दीजिए….!!


