- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
संजय दत्त ने कैंसर से ठीक होने के दौरान सबसे पहले की थी KGF 2 के क्लाइमेक्स की शूटिंग, परिवार को बताया सपोर्ट सिस्टम
जल्द रिलीज होने वाली KGF 2 इन दिनों बेहद चर्चा में है और साथ ही संजय दत्त का किरदार आधीरा भी, क्योंकि इस फिल्म के प्रोडक्शन के वक्त भारत में कोविड बुरी तरह फैला था और उसी समय एक्टर संजय दत्त को भी अपने कैंसर की बीमारी की भी जानकरी मिली थी। हालांकि, यह भी सच है कि कैंसर से ठीक होने के बाद संजय ने सबसे पहले KGF 2 के लिए अपनी शूटिंग को शुरू किया था और वह भी उसके क्लाइमेक्स सीन के साथ। ऐसे में यह करना कितना मुश्किल भरा था, इस बात पर संजय ने खुद रोशनी डाली है।
संजय कहते हैं कि “हां, ये मेरे लिए ही नहीं बल्कि मेरे परिवार के लिए भी चुनौतीपूर्ण था। मेरा तभी भी इलाज चल रहा था, कीमो के सेशंस चल रहे थे, और जब मैंने क्लाइमेक्स के लिए शूटिंग शुरू की तब मैं पूरी तरह से उससे मुक्त नहीं हुआ था। लेकिन कभी-कभी आपको वही करना पड़ता है जो आपको करना होता है। और करना तब आसान हो जाता है जब आपके जीवन में रॉक-सॉलिड सपोर्ट सिस्टम हो। मेरे परिवार की ताकत और मेरे जुनून की जिम्मेदारी ने मुझे एक्टिंग में वापस लाने के लिए मानसिक रूप से साहसी और स्फूर्तिवान बनाए रखा। मेरी परवरिश कभी ना हार मानने वाले मोटो के साथ हुई है। भगवान दयालु रहे हैं, आज मैं कैंसर मुक्त हूं और अपने सामान्य में वापस आ गया हूं।”
बता दें कि फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय की सेहत का ध्यान रखते हुए फिल्म के मेकर्स और निर्माताओं ने संजय दत्त को बॉडी डबल की मदद लेने का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने बिना बॉडी डबल के पूरे सीन को खुद ही शूट किया। संजय दत्त का कहना हैं, “उन्होंने सुझाव दिया कि हम इसे हरे रंग की स्क्रीन के साथ शूट करें। लेकिन एक अभिनेता के रूप में, इस फिल्म की सही शूटिंग मेरे लिए महत्वपूर्ण थी।” अभिनेता ने इस तरह से पूरी टीम को हाई एनर्जी सीन्स की शूटिंग करने से बचाया। कीमोथेरेपी के बाद इतनी कठिनाइयों का सामना करने के बाद, जहां शरीर इतना कमजोर हो जाता है। वहीं संजय दत्त ने शेप में वापस आकर पूरे सीन को शूट किया। सो इस अपार मेहनत के साथ हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि दत्त KGF 2 के लिए असली तारणहार हैं।
इस तरह से संजय दत्त में इतनी मुश्किलों के बावजूद भी दृढ़ रहने और सहन करने की आपार शक्ति है। सबसे जीवंत तत्व यह था कि कैसे अभिनेता ने कहा “मैं आ रहा हूं अपनी KGF लेने”, ऐसे में हम भी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं।


