- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2020 में सारा का ‘सारा‘ खुलासा!
बॉलीवुड के सबसे बड़े जश्न ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2020 में जहां अब कुछ ही दिन बचे हैं, वहीं इसे लेकर तापमान भी काफी बढ़ गया है! बीते कुछ वर्षों में सितारों से सजे इस अवॉर्ड शो में कुछ बेमिसाल परफॉर्मेंस और यादगार पल देखने को मिले, जो हर फिल्म प्रेमी के दिलो-दिमाग में गहरे तक समा गए हैं।
इस साल भी दर्शकों को एक जबर्दस्त ट्रीट मिलने वाली है, जहां बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे अपने रोमांचक एक्ट्स के साथ मंच पर छा जाएंगे और इसे एक यादगार शाम बना देंगे! लेकिन हमें यह जरूर कहना पड़ेगा कि सारा अली खान के दिलचस्प खुलासे आप कतई मिस नहीं कर सकते!
ज़ी सिने अवॉर्ड्स में खूबसूरत सारा अली खान ने कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ के बारे में अविश्वसनीय खुलासे किए। इसकी शुरुआत उन्होंने चार्मिंग आयुष्मान खुराना से की! उन्होंने उनकी फिल्मों के पोस्टर का एक कोलाज दिखाया, जिस पर लिखा था – ‘मर्दों की 101 समस्याएं और उनके समाधान‘।
इस पर चुटकी लेते हुए उन्होंने बताया कि कैसे आयुष्मान की फिल्में मर्दों की समस्याओं पर आधारित होती हैं। इसके बाद बारी थी दिलकश एक्टर वरुण धवन की! सारा ने इस एक्टर की कुछ तस्वीरें दिखाईं, जिसमें वो कहीं भी जाते हुए अपना लगेज साथ ले जाते नजर आ रहे हैं, चाहे वो जिम हो या एयरपोर्ट।
सारा ने मजाक में कहा कि ये तस्वीरें देखकर उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘कुली न.1‘ के पेशे को काफी गंभीरता से लिया है और वो जहां भी जाती हैं, इसे प्रमोट करती हैं। इसके बाद उन्होंने वरुण धवन की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर‘ की को-स्टार नोरा फतेही पर निशाना साधा और चुटकी लेते हुए कहा कि नोरा ने ‘गर्मी‘ गाने में अपने सिग्नेचर मूव्स गोविंदा से कॉपी किए हैं। अपने दावे के समर्थन में सारा ने इस डांसिंग सुपरस्टार के एक हिट गाने की क्लिप भी दिखाई, जिसमें गोविंदा उसी तरह से ट्वर्किंग करते नजर आ रहे हैं।
उसी समय होस्ट अपारशक्ति खुराना और राजकुमार राव ने भी सारा का खुलासा करने का फैसला किया। उन्होंने सारा से उनकी फिटनेस रिजाइम के बारे में पूछा और इस चुलबुली एक्ट्रेस ने भी खुशी-खुशी उन्हें अपने वर्कआउट रूटीन और अपने सख्त डायट के बारे में बताया। इसके बाद दोनों ने इस हॉटी की एक तस्वीर दिखाई, जिसमें वो बहुत-सा खाना खाती नजर आ रही हैं।
इसे देखकर सारा भी झेंप गई! लेकिन ये तो आप भी जानते हैं कि सारा ऐसी ट्रिक्स को हल्के में नहीं लेती हैं। तो जाने से पहले उन्होंने अपारशक्ति और राजकुमार का एक वीडियो दिखाया दिया जिसमें दोनों पर्दे के पीछे एक दूसरे के बारे में भला बुरा कहते नजर आ रहे हैं।


