- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
संकट के समय में सभी का साथ देता प्रशासन
इंदौर. कोरोना के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से पूरे देश में लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसी स्थिति में कई ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने घर से दूर हैं, जो किसी कार्य से बाहर गए थे एवं अपने घर नहीं लौट सके। इस स्थिति में प्रशासन उनके साथ संवेदनशील होकर मानवीय रूप से उनकी अनेक तरह से मदद कर रहा है। जरूरमंदों को उन्हें सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।
पिछले दिनों लगभग 320 व्यक्ति गुजरात से झाबुआ पहुंचे और फिर इंदौर आए। वे भूखे और परेशानी में थे। इनकी परेशानियों को सुना गया और संवदेनशील होकर इनकी परेशानी को दुर करने के लिये पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों कने संयुक्त रूप से मानवीय पहल की। एसपी श्री सूरज वर्मा एवं टीआई चंदन नगर ने बहुत विनम्रता से उन्हें भोजन कराया।
इन्हें लाक डाउन के कारण घर जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिल रहा था और वे अपने गंतव्य तक पैदल ही चलने का सोच रहे थे। जब यह बात एसपी श्री वर्मा को पता चली, तो उन्होंने जिला कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव को सूचित किया। कलेक्टर श्री जाटव ने आरटीओ श्री जितेंद्र सिंह रघुवंशी को उनकी समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।
तत्पश्चात इन लोगों को कलेक्टर श्री जाटव के निर्देशानुसार इंदौर से 6 वातानुकूलित बसों द्वारा उनके घर ग्वालियर एवं मुरैना भेजा गया। सभी यात्रियों ने जिला प्रशासन तथा पुलिस के सभी अधिकारियों का बहुत आभार व्यक्त किया है।


