- हर कमर दर्द को मस्कुलर न समझें, पेशाब-मल का कंट्रोल बिगड़े तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
- आमिर, ऋतिक समेत कई बड़े नाम प्रोड्यूसर्स गिल्ड काउंसिल में शामिल, शिबाशिष सरकार लगातार पांचवीं बार बने प्रेसिडेंट
- ‘पंचायत’ के बिनोद यानी अशोक पाठक अब बड़े पर्दे पर दिखाएंगे अपना नया अंदाज़, ‘रानी ड्रायक्लीनर्स’ से करेंगे हिंदी फीचर फिल्म में डेब्यू
- Sidharth Malhotra Starrer The Vvaan Opens Well at the Box Office, Stands Tall Amid Avengers: Endgame Re-run and Paradise
- आईएसए मैराथन 1.0: एक दौड़ में दिखेगी इंदौर की आईटी इंडस्ट्री की ताकत
सरोकार साझा मंच द्वारा ‘सावन: मनभावन’ कार्यक्रम का आयोजन
इंदौर। सरोकार साझा मंच के जुलाई माह के आयोजन ‘सावन: मनभावन’ का आयोजन “सावन: राग” विषय पर संयोजिकाएं श्रीमती अंजू मोटवानी और डॉ. विद्या पाराशर के सशक्त संयोजन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष श्रीमती महिमा शुक्ला ने सावन माह के वैज्ञानिक पहलुओं एवं उनके प्रभावों के रोचक विवरण से की।
डॉ. अर्चना त्रिवेदी ने सावन में उत्पन्न व्यवहारिक समस्याओं की ओर संकेत करते हुए उनके समाधान पर विचार साझा किए। संयोजिका डॉ. विद्या पाराशर ने पावन सावन की अगवानी करते हुए मंच के सदस्यों को अपनी सृजनात्मक प्रस्तुतियों के लिए आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में सावन की परंपराएं, रीति-रिवाज़, नीति, कर्मकांड, सांस्कृतिक, प्राकृतिक और सामाजिक संदर्भ पर सारगर्भित वक्तव्य संगीता चौहान, आशा मुंशी, निर्मला बागोरा, ज्योति निकम, विजया नायक आदि ने प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा ‘सावन राग-सुरंग’ जिसमें मंच की प्रतिभाशाली रचनाकारों – रश्मि तिवारी, आरती तिवारी, सुरभि शुक्ला, करुणा प्रजापति, मृदुला शर्मा, इंदु जैन, स्मिता शाह, कृष्णा जोशी, हेमा रावत, संतोष रघुवंशी, वंदना मिश्र ‘मोहिनी’, अमिता मराठे, अर्चना पंडित, कविता चौहान और विद्या पाराशर – ने अपनी सुंदर कविताएं व लोकगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर निर्मला बागोरा ने मंच के सदस्यों को श्रृंगार शगुन भेंट कर पारंपरिक रंग भरा। अंजू मोटवानी द्वारा आयोजित रोचक ‘सावन गेम’ – “पहले आएं और खेलें” – में सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
अंत में, संयोजिकाओं ने सभी सदस्यों की उत्कृष्ट और रोचक प्रस्तुतियों के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। सावन के सुर, रस और राग से सजी इस संगीतमयी संध्या ने सभी के मन को हर्षित कर दिया।


