- Solaryaan Showcases Hybrid Inverters and Battery Storage Solutions for Homes, Businesses and Industry at REI Expo 2026
- Madhya Pradesh Powers Up Semiconductor Ambitions with MPSEDC–SEMI India MoU and IESA’s Industry ecosystem support.
- Pragya Jaiswal on Working with Sunny Deol in the Upcoming Suryaa: Ant Se Aarambh Tak, Reveals His Off-screen Personality is Different from His On-screen Portrayals
- JEET AI Launches India’s First AI Tutor That Goes Beyond Answers to Actually Teach
- जीत एआई (JEET AI) ने पेश किया भारत का पहला एआई ट्यूटर, जो सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि पढ़ाता भी है
सौरभ, अखिल, सौम्या और शिवेन ने ताइक्वांडो स्पर्धा में इंदौर को दिलाए स्वर्ण
चमेलीदेवी कॉलेज में 32वीं राज्य ताइक्वांडो स्पर्धा
इंदौर । चमेलीदेवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट एवं इंदौर ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 32वीं राज्य ताइक्वांडो स्पर्धा में इंदौर के खिलाडिय़ों का उम्दा प्रदर्शन जारी है।
कॉलेज के ग्रुप डायरेक्टर डॉ जॉय बैनर्जी ने बताया कि दूसरे दिन शिवेन, अखिल, सौम्या और सौरभ ने स्वर्ण पदक हासिल किए। कैडेट बालक वर्ग में 33 किग्रा भार वर्ग में इंदौर के अखिल खामल ने मुरैना के साहिल कुशवाह को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं रायसेन के सक्षम व धार साई के प्रगालभ ने कांस्य जीते।
कैडेट बालक वर्ग में 63 किग्रा भार वर्ग में शिवेन ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए विदिशा के मृदुल आर्य को मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कांस्य पदक धार साई के सुधांशु डोड व अनमोल गुप्ता को मिले।
जूनियर बालक वर्ग के 73 किग्रा भार वर्ग में सौरभ पाटीदार ने इंदौर को चौथा स्वर्ण पदक दिलाया। सौरभ ने फाइनल बाउट में इंदौर के ही शरद द्विवेदी को हराया। कांस्य पदक भेल भोपाल के प्रवीण साउद व इंदौर के आयुष सावरी को मिला।
78 किग्रा भार वर्ग में एमपी एकेडमी के कुमाल ने स्वर्ण, मुरैना के कुलदीप राठौर ने रजत तथा सागर से एस जैन व इंदौर के अंकित वर्मा ने कांस्य पदक जीता। 78 किग्रा से अधिक भार वर्ग में एमपी एकेडमी भोपाल के शशांक ने स्वर्ण, खंडवा के अश्विनी बंसानी ने रजत व इंदौर के चिराग गोपलानी व सागर के रिषी ने कांस्य पदक जीते।
जूनियर बालिका वर्ग में मेजबान इंदौर की सौम्या नायर ने एमपी एकेडमी भोपाल की आरोही जोशी को शिकस्त देकर स्वर्ण हासिल किया। वहीं खंडवा की माला व मुरैना की रिया ने कांस्य पदक अर्जित किए। 59 किग्रा में इंदौर की ऐश्वर्या खोरवाल ने रजत पदक जीता।
सफल खिलाडिय़ों को विश्वामित्र अवार्डी वीरेंद्र पंवार ने मेडल पहनाएं। । स्पर्धा में 28 जिलों के 450 खिलाड़ी भाग ले रहे है। मुकाबले देर रात तक खेले जा रहे है।


