- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
क्रैकडाउन के सीज़न 2 को हरी झंडी मिल चुकी है और इसका प्रीमियर 2021 में होगा
वलुशा डीसूज़ा ने हमारे साथ वह खबर साझा की है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। अपने फैंस के बीच काफी मशहूर और पसंद किया जाने वाला ‘क्रैकडाउन’ के सीज़न 2 को हरी झंडी मिल चुकी है और इसका प्रीमियर 2021 में होगा।
क्रैकडाउन में अपना जलवा दिखाने वाली गरिमा कालरा ने देशभर में सनसनी फैलाई हुई है। अपने एक्टिंग चोप्स से लेकर पॉवर पैक्ड एक्शन सीक्वेंसेस तक, वलुशा डीसूज़ा ने गरिमा कालरा के पॉवरफुल कैरेक्टर में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। उनके प्रयास और मेहनत निश्चित ही रंग लाए हैं, क्योंकि क्रैकडाउन को ओटीटी की दुनिया में 2020 की सफल वेब सीरीज़ में गिना गया है। सीज़न 1 की सफलता को देखते हुए क्रैकडाउन के मेकर्स ने सीज़न 2 का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया है, जो कि 2022 में प्रसारित किया जाएगा।
बहुत समय से होने वाली क्रैकडाउन की अनाउंसमेंट ने ऑनलाइन जगत ने सनसनी मचा दी है। इस प्रभावशाली और तेज गति से चलने वाली वेब सीरीज़ को अपने दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स की भी खूब तारीफें मिली है और इसे साल के सबसे ज़्यादा देखे जानें वाले शोज़ में से एक माना गया है। इस शो में 37 वर्षीय एक्टर से हैवी ड्यूटी एक्शन सीन्स की दरकार थी, जिसमें अक्सर चोटिल होने का खतरा और घंटो चलने तथा थका देने वाले ट्रेनिंग सेशन होते थे, वो भी तब जब लॉकडाउन अपने चरम पर था, लेकिन उनका हौंसला कम नहीं हुआ और उसका परिणाम हम सभी को ऑन स्क्रीन उनके डेब्यू परफॉरमेंस में देखने को मिल रहा है। जब यह शो ख़त्म हुआ था तो फैंस के बीच सीज़न 2 का उत्साह देखने को मिला और फैंस लगातार ही इसके सीज़न 2 की डिमांड कर रहे थे, लेकिन इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई थी।
लेकिन अब वालूशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर यह बता दिया है के सीज़न 2 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जिसे 2022 में प्रसारित किया जाएगा।
अपूर्वा लखिया द्वारा डायरेक्ट किए गए इस शो में साकिब सलीम, श्रिया पिलगाओंकर और मोहम्मद इक़बाल भी अभिनय करते नज़र आएँगे।


