- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
अभिनेत्री राय लक्ष्मी ने अपने आगामी सॉन्ग की शूटिंग के दौरान अजमेर शरीफ दरगाह का दौरा किया
तेजस्वी अभिनेत्री, राय लक्ष्मी के दिल में हमेशा से अजमेर शरीफ दरगाह के लिए एक अलग स्थान रहा है। इस स्थान से वे हमेशा ही जुड़ाव महसूस करती आ रही हैं। पिछले 2 वर्षों में, उन्होंने कई बार दरगाह का दौरा करना चाहती थीं, लेकिन 2020-21 की परिस्थितियों और काम की व्यस्तता को देखते हुए यह संभव नहीं हो पाया। हालाँकि, जब उसी स्थान पर शूटिंग का मौका आया, तो वे आखिरकार अपनी इच्छाएं पूरी करने में सक्षम हो सकें, और भाग्यवश, सभी कोविड प्रोटोकॉल्स को ध्यान में रखते हुए, अंततः लक्ष्मी की अजमेर शरीफ की यात्रा सफल हुई। उन्होंने महसूस किया कि सब कुछ पहले से ही तय होता है।
एक सुंदर ब्लश गुलाबी सूट पहने हुए, अपने सिर को ढके हुए और मास्क के साथ, राय लक्ष्मी खुद के प्रति काफी दृढ नज़र आ रही थीं, क्योंकि उन्हें आशीर्वाद लेने और दरगाह के बारे में और अधिक जानने का सुअवसर जो मिला था।
इस पर बात करते हुए वे कहती हैं, “यह दूसरी बार है, जब मुझे अजमेर शरीफ दरगाह के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। मेरा अपना एक धार्मिक पक्ष है और मुझे पवित्र और आध्यात्मिक स्थानों की यात्रा करना खूब पसंद है। मैं अजमेर शरीफ दरगाह में बहुत विश्वास करती हूँ। शूटिंग के लिए अजमेर जाना मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है और मैं यहाँ आकर बहुत खुश और धन्य थी। यह एक सुंदर अनुभव था और मुझे दरगाह के बारे में और अधिक जानकारी मिली, क्योंकि एक सज्जन ने मुझे यहाँ की जगहों का दौरा कराया और मुझे कई दिलचस्प कहानियों से अवगत कराया। बैकग्राउंड में सुंदर सूफी और कव्वाली सॉन्ग्स सुनते हुए हमारा दिन बहुत ही शांतिपूर्ण और सुखद तरीके से बीता। कोविड के सभी प्रोटोकॉल्स को ध्यान में रखते हुए यह दिन काफी संतोषजनक था।”
यह उनकी दूसरी यात्रा थी और निश्चित रूप से यह सिलसिला चलता रहेगा।


