- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘तुझसे है राब्ता’ के सेट पर सुर्खियां बटोर रहा सेहबान और आयुष का ब्रोमांस
जहां देशभर में लॉकडाउन धीरे-धीरे खुल रहा है और लोग नए नॉर्मल को अपना रहे हैं, वहीं ज़ी टीवी ने भी अपने शोज़ की शूटिंग शुरू कर दी है। 13 जुलाई से शुरू हुए नए एपिसोड्स में इस चैनल ने एक बार फिर अपने दर्शकों को उनके पसंदीदा किरदारों प्रज्ञा, प्रीता, गुड्डन और कल्याणी के सफर से जोड़ दिया है।
लॉकडाउन से पहले ‘तुझसे है राब्ता’ एक बड़े रोमांचक मोड़ पर आकर खत्म हुआ था। ऐसे में जैसे ही ज़ी टीवी पर इस शो की वापसी हुई सारे दर्शक अपने पसंदीदा कल्याणी (रीम शेख), मल्हार (सेहबान अज़ीम) और त्रिलोक (आयुष आनंद) को देखने के लिए छोटे पर्दे पर जुट गए।
जहां दर्शक टेलीविजन पर अपने पसंदीदा सितारों को देखकर उत्साहित हैं, वहीं लंबे समय बाद एक दूसरे से मिलना कलाकारों के लिए भी एक भावुक पल था। असल में रीम, सेहबान और आयुष करीब 100 दिनों बाद एक दूसरे से मिलकर काफी उत्साहित नजर आए। जबसे लॉकडाउन में ढील दी गई है, तब से सेहबान और आयुष एक दूसरे से इतना घुल-मिल रहे हैं कि उनके ब्रोमांस ने सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया है।
आयुष अपने इस को-स्टार की बहुत तारीफ करते हैं। दोनों एक्टर अपने काम को गंभीरता से लेते हैं और फाइनल टेक देते समय अपने सीन को और सुधार लेते हैं। हाल ही में एक आमने-सामने वाले दृश्य की शूटिंग के दौरान दोनों सितारों ने एक दूसरे की एनर्जी से प्रेरणा ली और फाइनल टेक में बढ़िया शॉट दिया। शॉट के बाद दोनों ने एक दूसरे को हाई-फाइव भी दिया। इससे साफ जाहिर था कि दोनों ने मिलकर एक बढ़िया सीक्वेंस दिया है।
उस दिन को याद करते हुए आयुष ने कहा, “तुझसे है राब्ता की शूटिंग के दौरान मैंने सेहबान के साथ बहुत शानदार पल शेयर किया। वो और मैं भाइयों की तरह है। असल में हम लोग एक ऐसा सीक्वेंस परफॉर्म कर रहे थे, जिसमें हमारा आमना-सामना होता है। हमारी क्रिएटिव टीम और हमारे डायरेक्टर ने हमें पूरी आजादी दे रखी थी, ताकि हम इस सीक्वेंस को अपने तरीके से बखूबी निभा सकें।
मैं यह बताना चाहूंगा कि सेहबान भाई के साथ स्क्रीन शेयर करके मुझे बहुत संतुष्टि मिलती है, क्योंकि हमें एक दूसरे से एनर्जी मिलती है और हम हमेशा कुछ स्पेशल करते हैं। वो वाकई एक बढ़िया शॉट था और इसके बाद हमने एक दूसरे को हाई-फाइव भी दिया। मेरे लिए रचनात्मक संतुष्टि से बढ़कर कुछ नहीं होता। यह एहसास मेरे लिए सबसे खास है।”
जब पर्दे के पीछे दोनों के बीच इतने बढ़िया रिश्ते हों, तो ऐसे में पर्दे पर इन दोनों को एक दूसरे के आमने-सामने देखना भी बड़ा दिलचस्प होगा।


