- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
“केजीएफ 2” के निर्माता, संजय दत्त के जन्मदिन 29 जुलाई, 2020 में करेंगे ‘अधीरा’ का लुक रिलीज़!
फिल्म “केजीएफ 2” को पहले से ही बहुप्रतीक्षित फिल्म माना जा रहा है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट सहित निर्माताओं ने घोषणा कर दी है कि वे 29 जुलाई, 2020 में ‘अधीरा’ का लुक रिलीज़ करेंगे, जिस दिन अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन भी है। इस घोषणा के साथ साझा किए गए पोस्टर में “29 जुलाई को सुबह 10 बजे क्रूरता का अनावरण” लिखा गया है।
“केजीएफ चैप्टर 1” के लिए दर्शकों से एक शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, जिसने न केवल भारत में बल्कि सम्पूर्ण दुनियां में लाखों दिल जीत लिये थे, निर्माताओं ने एक साल पहले केजीएफ चैप्टर 2 का पहला पोस्टर लॉन्च किया था जिसमें रहस्यमयी अधीरा से परिचित करवाया गया था।
एक्सेल एंटरटेनमेंट और निर्माता रितेश सिधवानी ने अपने सोशल मीडिया पर अनावरण की घोषणा करते हुए साझा किया,”Unveiling Adheera on July 29th at 10 AM. Stay Tuned. #KGFChapter2
@thenameisyash @duttsanjay @vkiragandur @prashanthneel @officialraveenatandon @hombalefilms @srinidhi_shetty @bhuvanphotography @ravibasrur #AAFilmsIndia @ritesh_sid @faroutakhtar @karthik_krg @vaaraahicc”
हाल ही में, कुछ समय पहले अधीरा के लुक का स्केच खूब वायरल हुआ था और इसी के साथ प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर था। और अब, 29 जुलाई को अनावरण के साथ, यह निश्चित रूप से सभी केजीएफ प्रशंसकों के लिए एक यादगार दिन है।
एक बड़े पैमाने पर बनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में दर्शकों को आश्चर्यजनक अनुभव देने के लिए तकनीक का जबरदस्त इस्तेमाल किया है। केजीएफ 2 में ‘रॉकिंग सुपरस्टार’ यश, संजय दत्त, रवीना टंडन जैसे कलाकारों की शानदार भूमिका है।
विजय किरागंदुर द्वारा निर्मित और प्रशांत नील द्वारा निर्देशित, केजीएफ 2 को एक्सेल एंटरटेनमेंट सहित प्रतिष्ठित नामों द्वारा पेश किया जाएगा और यह कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ होने वाली एक बहुभाषी फ़िल्म है।


