- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
‘तुझसे है राब्ता‘ में साड़ी के साथ सेहबान अज़ीम का संघर्ष
शो में मल्हार की भूमिका निभा रहे हैं यह एक्टर!
अपने किरदारों में गहरे उतरने के लिए कलाकार अक्सर एक कदम आगे निकल जाते हैं और सहजता से अपनी भूमिकाओं में ढल जाते हैं। अपने स्वाभाविक अभिनय से दर्शकों के दिल जीतने वाले ऐसे ही एक अभिनेता हैं टेलीविजन के दिल की धड़कन सेहबान अज़ीम जो ज़ी टीवी के बेहद लोकप्रिय शो ‘तुझसे है राब्ता‘ में मल्हार राणे के रोल में नजर आ रहे हैं।
अब तक, दर्शकों ने देखा कि कल्याणी (रीम शेख) सम्मोहित हो चुकी है और वो अथर्व (शगुन पांडे) की तरह व्यवहार करना शुरू कर देती है।
आगामी एपिसोड में, दर्शक एक मंगला-गौरीपूजा देखेंगे, जिसमें मल्हार एक समारोह का हिस्सा बनने के लिए एक साड़ी पहनेंगे क्योंकि ये समारोह केवल महिलाओं के लिए है। वो कल्याणी के पास बैठते हैं, ताकि वो उसके गलत व्यवहार को नियंत्रित कर सकें। हालांकि, पर्दे पर वो बड़ी सहजता से साड़ी में नजर आए, लेकिन पर्दे के पीछे सेहबान के लिए यह काफी संघर्षपूर्ण था!
सेहबान अज़ीम बताते हैं, ‘‘मैंने जीवन में पहली बार साड़ी पहनी, और यह एक क्रेज़ी अनुभव था। साड़ी पहनने की प्रक्रिया थका देने वाली थी और इसे पहनाने में तीन लोगों ने मेरी मदद की। इसे पहनकर चलना-फिरना और खुद को आराम से एडजस्ट करना बहुत मुश्किल था। ऐसी महिलाओं को सलाम जो इसे खूबसूरती से पहनती हैं।
शुरुआत में मैं बहुत हिचकिचा रहा था और साड़ी पहनने से इनकार करना चाहता था, लेकिन आखिर मैं एक अभिनेता हूं, मुझे एक कलाकार और एक एंटरटेनर के रूप में सबकुछ करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसलिए मैंने सोचा कि मुझे यह कोशिश करनी चाहिए और इसका अनुभव भी लेना चाहिए। मुझे खुशी है कि मैं इसे पहनकर बिना गिरे अच्छी तरह से चल पाया। आशा है कि दर्शक इंस्पेक्टर मल्हार राणे के इस पक्ष को देखने का आनंद लेंगे।‘‘
बहरहाल, सेहबान को साड़ी पहनने और उसमें भी सुपर-कूल दिखने के लिए बधाई!


