- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
खुलकर खेले वरिष्ठजन; आनंदम में टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शानदार समापन
विजेताओं को विशेष समारोह के दौरान किया गया पुरस्कृत
इंदौर, 21 जुलाई, 2025: इंदौर के जाने-माने आनंदम सीनियर सिटीज़न सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट का समापन बेहद उत्साहपूर्ण और उल्लासमय माहौल में हुआ, जिसमें 34 वरिष्ठ नागरिकों (26 पुरुष व 8 महिलाओं) ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। खेल और जुनून की कोई उम्र नहीं होती, यह साबित करते हुए एवं तीन दिनों तक एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए, महिला वर्ग के फाइनल मैच में श्रीमती ममता शर्मा ने विजेता का खिताब जीता, जबकि श्रीमती रेखा खरे उपविजेता रहीं। वहीं, पुरुष वर्ग में रोमांचक मुकाबला करते हुए, श्री नीरज चौबे विजेता और श्री सुरेश शिंदे उपविजेता रहे।
शनिवार को आयोजित एक विशेष समारोह में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आनंदम अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह, सचिव श्री एसबी खंडेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य एम के मिश्रा एवं विजय शर्मा और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। श्री अनिल जैन, टेबल टेनिस, कोऑर्डिनेटर ने उनकी टीम श्री लाजपत चोपड़ा, श्री चंद्रशेखर शर्मा, श्री नीरज चौबे और श्री कविराज को कार्यक्रम की सफलता श्रेय देते हुए उनका धन्यवाद् किया।
सभी प्रतिभागियों ने आनंदम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट हमारे भीतर एक नया उत्साह और आत्मविश्वास जगाने का माध्यम रहा। इसने हमारे भीतर रोमांच का संचार किया और हम सभी खुलकर खेले। हमने महसूस किया कि खेल सिर्फ बच्चों और युवाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वरिष्ठजन भी पूरी ऊर्जा और सक्रियता के साथ मैदान में उतर सकते हैं। इस आयोजन ने आनंदम के वरिष्ठ सदस्य प्रतिभागियों के उम्र के इस पड़ाव को एक बार फिर सार्थक एवं खुशगवार बना दिया।
आनंदम स्पोर्ट्स विंग द्वारा की गई यह पहल निःसंदेह अनुकरणीय है, जिसने यह सिद्ध किया कि जोश कभी उम्र का मोहताज नहीं होता।


