- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
शाहरुख खान को कोविड-19 से लड़ने में उनके योगदान के लिए महाराष्ट्र के मंत्री से मिली सराहना!
कोरोनावायरस जैसी महामारी से लड़ने के लिए शाहरुख खान ने एक बार फिर अपना सहयोग प्रदान किया है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोमवार को महाराष्ट्र में फ्रंटलाइन मेडिकल स्टाफ को 25,000 पीपीई किट प्रदान की है जो इस वक़्त राज्य में कोरोनावायरस महामारी रोकने की लड़ाई लड़ रहे है।
महाराष्ट्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि अभिनेता के योगदान से स्वास्थ्य कर्मियों को काफी मदद मिलेगी। राजेश टोपे ने ट्विटर पर अभिनेता को विशेष धन्यवाद कहा है और लिखते है,“माननीय शाहरुख खान 25,000 पीपीई किट के आपके योगदान के लिए बहुत धन्यवाद। यह कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई का समर्थन करने और हमारी फ्रंटलाइन मेडिकल केयर टीम को बचाने में एक लंबा रास्ता तय करेगा। @iamsrk @MeerFoundation @CMOMaharashtra”
वही, इस ट्वीट का जवाब देते हुए, शाहरुख ने कहा कि कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए हर कोई एक साथ है। अभिनेता लिखते है,“किट स्रोत करने में आपकी हर प्रकार की मदद के लिए धन्यवाद सर। हम सभी इस प्रयास में हैं कि हम अपनी और मानवता की रक्षा कर सकें। सेवा का हिस्सा बन कर ख़ुशी हो रही है। आशा है आपका परिवार और टीम सुरक्षित व स्वस्थ रहे।”
https://twitter.com/iamsrk/status/1249768169801039872
इससे पहले, शाहरुख खान की समूह कंपनियां कोलकाता नाइट राइडर्स, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, मीर फाउंडेशन और रेड चिलीज वीएफएक्स ने कोविड-19 की लड़ाई में प्रधान मंत्री, श्री नरेंद्र मोदी जी और सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हुए कई पहल की घोषणा की थी।
शाहरुख खान ने अपनी कंपनियों के समूह के साथ अपना समर्थन बढ़ाया है। सरकारी कोष से ले कर 50,000 पीपीई किट, मुंबई के 5500 परिवारों की खाद्य आवश्यकताओं, अस्पतालों में 2000 पका हुआ भोजन, 10,000 लोगों के लिए 3 लाख भोजन किट, दिल्ली में 2500 दिहाड़ी मजदूरों के लिए किराने और 100 एसिड सर्वाइवर को आर्थिक मदद प्रदान करने तक, उनकी पहल का उद्देश्य सोसाइटी के विभिन्न लोगों तक पहुंचना है।
साथ ही, अभिनेता ने पत्नी गौरी खान के साथ, कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए अपने चार-मंजिला व्यक्तिगत ऑफिस की भी पेशकश की है।
सुपरस्टार का यह नया कदम, कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने में निश्चित रूप में मददगार साबित होगा।


